ब्रेकिंग
Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को ... Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध... Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वाय... MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर र... Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइस... Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी...
मध्यप्रदेश

लग्न के बाद दहेज के नाम पर मांगे 20 लाख रुपये, दूल्हे सहित पांच पर FIR दर्ज

खरगोन। शहर कोतवाली में दहेज की मांग को लेकर दूल्हा बारात लेकर लौट जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लग्न लगने के बाद मंडप से बारात लौट जाने के बाद पीड़ित दुल्हन का पक्ष थाने पहुंचा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर खरगोन कोतवाली पुलिस ने दूल्हे उसके पिता सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआइआर दर्ज कर ली है।

दुल्हन पक्ष ने दहेज में 20 लाख रुपये की मांग का आरोप लगाया है। मंडप से शादी के लग्न लगने के बाद बारात के वापस लौट जाने पर दुल्हन की तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दहेज नहीं मिला तो बरात वापस लेकर लौट गए

पुलिस के अनुसार खंडवा निवासी अनिल मंडलोई अपनी लड़की की शादी कराने खरगोन में एक निजी गार्डन में पहुंचे थे। शनिवार रात खरगोन के तालाब चौक निवासी दूल्हा आनंद गरासे से दुल्हन रक्षा मंडलोई का शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान लग्न के समय दूल्हा आनंद और उसके पिता कमल गरासे ने 20 लाख रूपये दहेज में दूल्हे के नौकरी लगाने के नाम मांगने लगे। दहेज में रुपये नहीं मिलने पर मंडप से बारात लौटा कर ले गए।

पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा। दुल्हन की मां की शिकायत पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में जुट गई है। उधर, दूल्हन का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, दूल्हे आनंद की बहन की शादी भी रविवार को हैं।

Related Articles

Back to top button