ब्रेकिंग
मुंबई में कचरे और गंदगी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: BMC को लगाई कड़ी फटकार, अवमानना की दी चेतावनी यूपी में 'मिशन हैट्रिक' की तैयारी में जुटी बीजेपी: 18,900 कमजोर बूथों पर शुरू हुआ महामंथन Weather Update Today: मॉनसून की विदाई में होगी देरी! दिल्ली, यूपी और एमपी में जोरदार बारिश की चेतावन... HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG...
टेक्नोलॉजी

Android 15 में अपने आप फाइल डिलीट होने का नहीं रहेगा डर, फोन खुद बताएगा स्टोरेज की ‘तबीयत’

गूगल ने बीते साल अपने नए गूगल पिक्सल 8 फोन में एंड्रॉयड 14 OS दिया था. अब गूगल एक नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहा है, जिसके लॉन्च होने के बाद मोबाइल में मौजूद फाइल के अपने आप डिलीट होने की टेंशन खत्म हो जाएगी. अगर आप इस नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको इसके बारे में सबकुछ बताने जा रहे हैं.

दरअसल गूगल एंड्रॉयड 14 OS के बाद अब एंड्रॉयड 15 OS लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, ये जानकारी AOSP यानी एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट में सामने आई है. आपको बता दें एंड्रॉयड 15 OS नए API पर काम करेगा. जो आपको स्मार्टफोन की डिस्प्ले पर फोन की हेल्थ, स्टोरेज और दूसरी चीजों की जानकारी पहले ही फ्लैश कर देगा.

एंड्रॉयड 15 OS में मिल सकते हैं ये फीचर्स

गूगल के अपकमिंग एंड्रॉयड 15 OS में स्मार्टफोन की हेल्थ के साथ OS की जानकारी भी मिलेगी. इस OS में आपको डिवाइस की स्टोरेज की जानकारी तो मिलेगी ही साथ में आपको स्टोरेज खत्म होने की एक टाइम लिमिट की भी पहले जानकारी मिल जाएगी. वहीं फिलहाल अभी साफ नहीं है कि एंड्रॉयड 15 OS केवल पिक्सल फोन्स में मिलेगा या सभी एंड्रॉयड फोन के लिए इसे रोल आउट किया जाएगा.

फोन ऑफ होने पर भी होगा ट्रैक

Google इस समस्या को दूर करने के लिए Android 15 में नया फीचर जोड़ने जा रहा है, जो फोन स्वीच ऑफ होने पर भी डिवाइस को ट्रैक कर सकेगा. Android 15 के बिल्ड में इस Powered Off Finding API फीचर को देखा गया है. Android Police की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर डिवाइस में मौजूद प्री-कम्प्यूटेड ब्लूटूथ बेकॉन और ब्लूटूथ कंट्रोलर सिस्टम पर काम करेगा.

हालांकि, एक बात यह भी है कि Android 15 पर काम करने वाले हर स्मार्टफोन में यह फीचर काम नहीं करेगा. इस फीचर के लिए डिवाइस में उसके अनुरूप हार्डवेयर फीचर होना जरूरी है. ऐसे में पुराने स्मार्टफोन में अगर Android 15 आता है, तो उसमें यह फीचर काम नहीं कर सकेगा. स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां Android के इस अपकमिंग फीचर के मुताबिक, अपने आगे लॉन्च होने वाले डिवाइसेज में ऐसा हार्डवेयर फीचर जोड़ सकती है. सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 9 सीरीज में इस फीचर को दिया जाएगा. इसके बाद आने वाले गूगल या अन्य Android स्मार्टफोन में यह फीचर मिल सकता है.

Related Articles

Back to top button