ब्रेकिंग
6 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या में सोमेश यादव को मृत्युदंड: दुर्ग विशेष पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फै... Sagar Poisonous Liquor Case: बंडा जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी रवि लखेरा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,... Bhopal Health News: हड़ताल समाप्त होते ही हमीदिया अस्पताल हुआ फुल, प्रमुख विभागों में 300 के पार पहु... Indore Cancer Hospital: 43 करोड़ की लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन बारिश में भीगी, सिविल वर्क अधूरा होने से... Rahul Gandhi Indore Visit: 19 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में युव... शाहजहां का मुमताज के नाम दुर्लभ प्रेम पत्र मिला: 4x4 इंच की पर्ची में बयां की महबूब की खूबसूरती Umaria Sabzi Mandi Fire: उमरिया सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग, दर्जनों दुकानें जलकर खाक; मची अफरा-त... जन्मदिन की पार्टी के बहाने युवती से रेलवे क्वार्टर में रेप: टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता पर गंभीर आरोप दिग्विजय सिंह निकालेंगे 'सनातन स्वाभिमान यात्रा': उज्जैन से शुरू होकर ओरछा होते हुए अयोध्या पहुंचेगी... Maihar Wild Elephant Alert: बांधवगढ़ का रेडियो कॉलर हाथी पहुंचा मैहर, गोरसरी पहाड़ी पर ट्रेस हुई लोक...
विदेश

कॉरपोरेट से ज्यादा आम आदमी ने चुकाया इनकम टैक्स, इतना बढ़ गया कलेक्शन

देश की मौजूदा सरकार टैक्स कलेक्शन बढ़ाने को लेकर लगातार कोशिश करती रही है. अब चुनाव के बीच एक बढ़िया खबर आई है कि सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 2023-24 में 17.7 प्रतिशत बढ़ गया है. इसकी बदौलत सरकार के खजाने में भरपूर पैसा पहुंचा है.

देश में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 19.58 लाख करोड़ रुपए रहा है. जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में सरकार का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 16.64 लाख करोड़ रुपए था. इसमें आम लोगों से वसूला जाने वाला इनकम टैक्स और कॉरपोरेट कंपनियों से वसूला जाने वाला कॉरपोरेट टैक्स शामिल है.

सरकार ने रविवार को टैक्स कलेक्शन का अपडेटेड डेटा रिलीज किया है. सरकार ने बजट में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन का लक्ष्य 18.23 लाख करोड़ रुपए तय किया था. बाद में इसे संशोधित करके 19.45 लाख करोड़ रुपए कर दिया था. ऐसे में सरकार का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन उसके अनुमान से भी अधिक है. नेट टैक्स कलेक्शन में सरकार के पास आए कुल टैक्स में से टैक्सपेयर्स को रिफंड की गई रकम घटा दी जाती है.

आम आदमी की जेब से निकले इतने पैसे?

अगर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन को कॉरपोरेट टैक्स और इंडिविजुअल इनकम टैक्स कलेक्शन की कैटेगरी में बांट कर देखा जाए, तो लोगों से वसूले लाने वाले इनकम टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन 12.01 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 9.67 लाख करोड़ रुपए से 24.26 प्रतिशत अधिक है.

वहीं नेट पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन 10.44 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 8.33 लाख करोड़ रुपए के टैक्स कलेक्शन से 25.23 प्रतिशत अधिक है.

कॉरपोरेट से आया कितना टैक्स?

कॉरपोरेट टैक्स का ग्रॉस कलेक्शन 11.32 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 10 लाख करोड़ रुपए के कलेक्शन से 13.06 प्रतिशत अधिक है. वहीं नेट कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन 9.11 लाख करोड़ रुपए रहा है. ये 2022-23 के 8.26 लाख करोड़ रुपए से 10.26 प्रतिशत अधिक है.

वित्त वर्ष 2023-24 में आयकर विभाग की ओर से कुल 3.79 लाख करोड़ रुपए के रिफंड जारी किए गए है. ये वित्त वर्ष 2022-23 में जारी किए गए 3.09 लाख करोड़ रुपए के रिफंड से 22.74 प्रतिशत अधिक है.

Related Articles

Back to top button