ब्रेकिंग
Bhilai Steel Plant News: JLN अस्पताल के निजीकरण की चर्चा से हड़कंप, कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्... Kanker Crime News: बाघ की खाल के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सेफ पैसेज' के तहत वन विभाग की बड़ी कार... MCB News: सोनवर्षा गांव में राशन वितरण में बड़ा घोटाला, 111 परिवारों को नहीं मिला अनाज; कलेक्टर से की... Raipur Buldozer Action: नकटी गांव में घरों पर चला बुलडोजर, कांग्रेस ने सरकार को घेरा; मुआवजा और पुनर... Bilaspur News: NH-130 मुआवजा विवाद में किसानों की बड़ी जीत, कोर्ट ने 26 लाख रुपये भुगतान के दिए आदेश National Doctors Day: 'असली औषधि' बने डॉ. भेषज कुमार रामटेके, 23 सालों से नक्सल प्रभावित अंतागढ़ में... Khairagarh News: साल्हेवारा में 18 वर्षीय युवक ने उठाया जानलेवा कदम, हालत गंभीर; जिला अस्पताल रेफर Inspiration Story: निजी संपत्ति बेचकर बनाया था अस्पताल, अब रेडक्रॉस सोसाइटी देगी संत सुखदास साहेब के... Durg News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़की जनता, कलेक्ट्रेट के बाहर मीटर तोड़कर किया विरोध प्रदर्शन Korba News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, महिला के वेश में आए बदमाशों ने मचाया कोहराम; कट्टा और बाइक...
देश

जेल में केजरीवाल के एक-एक निवाले पर नजर रखी जा रही… रांची में BJP पर भड़कीं सुनीता केजरीवाल

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच रविवार को रांची में इंडिया गठबंधन की रैली हुई. इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए. सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ अपने पति और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

सुनीता केजरीवाल ने कहा, हेमंत सोरेन जी का क्या कसूर है? अदालत ने उन्हें दोषी भी नहीं ठहराया है. फिर गुंडागर्दी से उन्हें जेल में डाल दिया. ये कैसी जांच है, जहां गुनाह साबित हुए बिना लोगों को जेल में डाला जा रहा है. मेरे पति केजरीवाल जी का क्या कसूर है जरा बताइए तो? उनका कसूर है कि उन्होंने दिल्ली में अच्छे स्कूल बनवाए, अच्छी शिक्षा की व्यवस्था दी. इसलिए उनके साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है.

सुनीता बोलीं- केजरीवाल जी ने देश सेवा के लिए नौकरी तक छोड़ दी

मुख्यमंत्री की पत्नी ने कहा कि जब हमारी शादी तय हुई तो केजरीवाल जी ने मेरे से केवल एक सवाल किए थे. उन्होंने मुझसे कहा कि था मुझे समाजसेवा करनी है तुम्हें कोई प्रॉब्लम तो नहीं होगी. अब ऐसी सोच वाले व्यक्ति को जेल में डाल दिया गया. नौकरी से छुट्टी लेकर गरीबों के लिए काम करने लगे. 2006 में तो नौकरी ही छोड़ दी और गरीबों के लिए काम करने लगे. 2011 में आंदोलन हुआ, आप सभी उस आंदोलन के बारे में जानते हैं. जनता के हक के लिए दो बार लंबा अनशन किया.

तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को लेकर सुनीता ने कहा कि पहली बार जब दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तो 49 दिनों में ही इस्तीफा दे दिया. कोई चपरासी भी अपनी नौकरी नहीं छोड़ता है. उनका एक ही उद्देश्य है और वो है देश की सेवा करना. उनकी सोच पढ़े लिखे लोगों को देश की राजनीति में लाना है. कई लोगों ने कहा कि राजनीति बहुत गंदी चीज है. वाकई बहुत गंदी चीज है.

‘जेल में केजरीवाल पर कैमरे से नजर’

सीएम की पत्नी ने कहा, जेल में केजरीवाल जी पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया गया है. एक-एक निवाले पर नजर रखी जा रही है. शुगर के मरीज हैं, 12 साल से इंसुलिन ले रहे हैं, लेकिन जेल में इंसुलिन नहीं मिल रहा है. ये लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारना चाह रहे हैं. ये लोग उनकी सोच को समझ ही नहीं सकते. केजरीवाल जी का मानना है कि इस देश में उनकी बहुत अच्छी शिक्षा हुई है. उन्हें देश के लिए संघर्ष करना है और सेवा करनी है. इस लड़ाई में डरना क्या, वो शेर हैं. मन में बस एक ही बात है कि आम आदमी की जिंदगी कैसे बेहतर बनाएं.

सुनीता ने रैली में गिनाईं केजरीवाल की छह गारंटी

उन्होंने कहा कि अगर आप इस बार इंडिया गठबंधन को मौका देते हैं तो हम सब मिलकर इस देश महान बनाएंगे. केवल नाम ही इंडिया गठबंधन नहीं है. हमारे सबके दिल में इंडिया है. केजरीवाल ने आप सभी के लिए छह गारंटी दी है. पहली- पूरे देश में 24 घंटे बिजली मिलेगी. दूसरी- हर गरीब को फ्री में बिजली मिलेगी. तीसरी- हर गांव में हर मोहल्ले में सरकारी स्कूल बनेंगे जहां, अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी. चौथी- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनेंगे जहां, फ्री में इलाज होगा. पांचवीं- किसानों की स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक, फसलों की वाजिब दाम मिलेंगे. छठीं दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का है.

Related Articles

Back to top button