ब्रेकिंग
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल... Ramgarh Road Accident: चुट्टूपालू घाटी में ट्रेलर का ब्रेक फेल, 10-12 वाहन टकराए; 20 से अधिक लोग घाय...
देश

प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह की तुलना में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी

रायपुर। प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह की तुलना में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसकी वजह से जहां पाजिटिविटी दर 0.09 फीसद से नीचे चला गया था। अब वह बढ़कर 0.27 फीसद पर आ गया है। प्रदेश में अक्टूबर के पहले सप्ताह की बात करें तो 10 से 15 कोरोना संक्रमित सामने आ रहे थे। जबकि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में संख्या औसत 30 तक जा रहा है।

नवंबर के शुरुआत में भी स्थिति बढ़कर आंकड़ा 30 के पार जा रहा। त्योहारी सीजन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना संक्रमण को लेकर जिला स्तर पर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि राज्य में 10,06,052 संक्रमित अब तक मिले हैं। इसमें से 315 संक्रमित सक्रिय हैं। वहीं 13577 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 22 संक्रमित मिले हैं। इसमें दुर्ग रायपुर में 3-3, दंतेवाड़ा में 5, बालोद, बेमेतरा, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, जशपुर में एक-एक मरीज मिले हैं

टीबी बीमारी के नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा

राज्य में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर व महासमुंद जिले में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के 12 सदस्यों ने जिलों का दौरा कर टीबी बीमारी के उन्मूलन के लिए उठाए जा रहे कदमों, जांच व इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इसमें जरूरी दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। दल ने दोनों जिलों में आइएमए व ड्रग एंड केमिस्ट एशोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उनकी भूमिका व सहयोग पर भी चर्चा की।

Related Articles

Back to top button