ब्रेकिंग
TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच...
व्यापार

ईरान ने उठाया ये कदम तो तेल गैस से लेकर लोन की EMI तक हो जाएगी महंगी, क्या है सबसे बड़ी टेंशन?

ईरान-इजराइल की लड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके चलते कच्चे तेल के दामों को लेकर चिंता बनी हुई है. फ़िलहाल कच्चे तेल की मांग में कोई उछाल नहीं है और आगे के लिए मांग के अनुमान भी कमजोर बने हुए हैं. लेकिन इसकी कीमतें तेजी के साथ 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के करीब बनी हुई है. क्रूड ऑयल की कीमतों में ये तेजी मिडिल ईस्ट में जारी संकट की वजह से है.

ईरान के इजराइल के साथ संघर्ष में सीधे तौर पर उतरने से स्थिति और खतरनाक हो गई है. बाजार ईरान के एक कदम को लेकर काफी चिंतित है, अगर ईरान ने ये कदम उठा लिया तो पेट्रो-डीजल से लकर सस्ते कर्ज तक मे राहत की उम्मीदें खत्म हो सकती हैं. आइए जानते हैं बाजार जानकारों को किस कदम का डर है.

क्या है सबसे बड़ी टेंशन?

बाजार जानकारों के मुताबिक, ईरान-इजराइल संघर्ष को रोकने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं लेकिन ऐसी स्थिति में तेल गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिलेगा अगर ईरान होरमुज जल संधि या स्ट्रेट ऑफ़ होरमुज में आंशिक या पूरी घेराबंदी कर दे. ये जलसंधि बेहद संकरी जलसंधि है. सबसे संकरे क्षेत्र में ये कुल मिलाकर 40 किलोमीटर ही चौड़ी है और यहां जहाज सिर्फ 2 किलोमीटर चौड़े रूट पर ही चल सकते हैं.

ऐसे में यहां घेराबंदी करना बेहद आसान है और इसका असर भी काफी पड़ सकता है. खास तौर पर तब जबकि तेल के कारोबार का 21 फीसदी हिस्सा और ग्लोबल एलएनजी ट्रेड का 20 फीसदी हिस्सा यहां से होकर गुजरता है. सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इस क्षेत्र से गुजरने वाले तेल को घेराबंदी की स्थिति में दूसरा रूट मिल सकता है लेकिन गैस के लिए कोई वैकल्पिक रूट नहीं है.

क्या होगा असर

अगर जलसंधि से आने जाने वाले ट्रैफिक पर असर पड़ता है तो पेट्रोल और डीजल से लेकर लोन में राहत की जल्द उम्मीदें खत्म हो सकती हैं, सप्लाई पर असर पड़ने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल तय है. इसके अलावा सप्लाई घटने और फ्यूल कीमतों में बढ़ोतरी से दूसरे उत्पादों की कीमतों में भी असर देखने को मिलेगा जिससे महंगाई दर में एक बार फिर उछाल दर्ज हो सकता है और केंद्रीय बैंकों को एक बार फिर सख्त नीतियों पर फोकस बनाए रखना होगा. मूडीज पहले ही कह चुका है कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल महंगाई दर पर दबाव बढ़ा सकती हैं और इससे केंद्रीय बैंकों के लिए और मुश्किलें बढ़ जाएंगी.

Related Articles

Back to top button