ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

“डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!” प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में जोरदार भिड़ंत

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि विपक्ष के पास स्पीकर के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं. ये लोग डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर की नीति अपना रहे हैं. जोशी ने कहा कि केवल एक परिवार के कहने से सबकुछ थोड़े ही चलेगा. ठीक है वो स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं. मगर उसका एक प्रोसेस है. हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष का मकसद केवल हंगामा करना है.

प्रल्हाद जोशी ने आगे कहा कि जब प्रस्ताव पेश किया जाता है, तो 50 लोगों को इसके समर्थन में खड़ा होना चाहिए. आज चेयर पर जगदंबिका पाल बैठे थे. उन्होंने बार-बार कहा कि अगर आप प्रस्ताव पेश करना चाहते हैं, तो मैं चर्चा की अनुमति देता हूं. उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एजेंडा में है, तो आप बीच में दूसरा प्रस्ताव, दूसरा स्थगन प्रस्ताव कैसे ला सकते हैं?

 

‘विपक्ष की नीति डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर वाली’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्या कोई नियम है या नहीं? क्या कोई संविधान नहीं है? अगर हमें सदन को राहुल गांधी के कहे अनुसार चलाना है, तो नियम की क्या जरूरत है? यह कैसी थ्योरी है कि ये लोग पहले मांग करते हैं और बाद में बाधा डालते हैं? जब मैं संसदीय कार्य मंत्री था, तब ऐसा कई बार होता था. वे मानते हैं कि जो वे कहते हैं वही नियम है. जिस भी विषय पर चर्चा होनी है, उस पर पहले सदन समिति में निर्णय होना चाहिए.

अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को होनी थी चर्चा

दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा सोमवार को होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया के हालात पर सदन में चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर हंगामे के कारण कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी और चर्चा नहीं हो सकी. विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

Related Articles

Back to top button