ब्रेकिंग
IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ... मंथली एक्सपायरी के दबाव में बाजार में सुस्ती, मामूली गिरावट से निवेशकों के डूबे ₹1.10 लाख करोड़ फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर... लुधियाना के SCD सरकारी कॉलेज में बनेगा पंजाब का पहला इंडोर वॉलीबॉल ऑडिटोरियम! ₹3.60 करोड़ की लागत से... लुधियाना बिजली विभाग में बड़ा घपला! जे.ई. बिक्कर सिंह पर ₹12.25 लाख की हेराफेरी का केस दर्ज सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में बीती रात लगी भीषण आग! AC, फ्रिज व फर्नीचर जलकर राख; लाखों का नुक... गुरदासपुर में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख की ठगी! अमेरिका और स्पेन भेजने का झांसा देने वाले एजेंटों...
मध्यप्रदेश

शाजापुर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- कांग्रेस ने राम मंदिर में अड़ंगा क्यों डाला, माफी मांगे

शाजापुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सोमवार को शाजापुर में जनसभा को संबोधित किया। इसके पहले उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी का नामांकन जमा करवाया। शाजापुर के बस स्टैंड पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री डा. यादव ने कांग्रेस नेताओं पर जमकर निशाना साधा। बोले कि कांग्रेसियों ने राम मंदिर में अड़ंगा लगाया, वह माफी मांगे। अब तक राहुल, सोनिया और प्रियंका दर्शन करने राम मंदिर क्यों नहीं गए।

सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे आतंकवादियों को जी कहते हैं। इसके साथ ही राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पप्पू की तरह ही उनकी बुद्धि है। बोलते हैं एक दिन में गरीबी दूर करेंगे। उनकी मम्मी, दादी, परदादा ने इतने सालों तक सरकार चलाई पर गरीबी दूर नहीं हुई। पिछले चुनाव में कांग्रेस की बस में बैठने लायक सीट आई थी, इस बार टेंपो में बैठने लायक रह जाएंगे।

विदेश जाओ तो कहना हम राम-कृष्ण की धरती से आए हैं

छिंदवाड़ा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के जमावड़े को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा आदमी चुनाव लड़ रहा है तो सब जा रहे हैं। इसमें क्या बुराई है। उनके पास कोई है नहीं इसलिए नहीं जाते। अयोध्या में बने राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश में जाओ और सिर्फ इतना बताओ कि हम राम-कृष्ण की धरती से आए हैं। वे समझ जाएंगे आप भारत से आए हैं।

रामजी आ गए, अब कृष्ण आने वाले हैं

राम मंदिर का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया, उसके बावजूद उनको तकलीफ है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रामजी आ गए हैं और अब कृष्ण आने वाले हैं। राम मंदिर के नाम पर कांग्रेसियों के सीने पर सांप लौट गए। हम तो कानून का सम्मान करते हैं। इनका परिवार शहजादा है और इंदिरा गांधी का चुनाव निरस्त करने पर देश में आपातकाल लगा दिया था।

शाजापुर में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे

राहुल की ओर इशारा करते हुए सीएम ने कहा कि एमपी में आने से पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई। मैं तो कहता हूं कि उनकी तबीयत ही खराब रहे। मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि प्रदेश में अब अलग से एग्रीकल्चर कॉलेज नहीं खुलेंगे, मौजूदा कॉलेज में ही एग्रीकल्चर विभाग भी संचालित किया जाएगा। साथ ही शाजापुर में नए औद्योगिक क्षेत्र बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button