ब्रेकिंग
Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ... Jaipur News: मालवीय नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला बुलडोजर; 5 धार्मिक स्थलों समेत अतिक्रमण मुक्त हुआ... Mumbai Water Crisis: मुंबई में पानी का संकट गहराया; टैंकर ऑपरेटरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमा पान... Suvendu Adhikari Speech: 'विपक्ष की भूमिका खत्म, अब जिम्मेदारी निभाने का समय'; कार्यकर्ताओं को सीएम ... Odisha Vigilance Raid: असिस्टेंट इंजीनियर की काली कमाई का खुलासा; ₹2.4 करोड़ कैश और आलीशान घरों का जख... Nashik Case Update: टीसीएस कर्मचारी से यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण मामला; आरोपी निदा खान से पूछताछ में... Delhi Fire Service Crisis: मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली फायर विभाग की पोल खुली; 15 साल से नहीं... Shamli Religious Conversion Case: प्रेमजाल, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग; दवा कारोबारी के बेटे के निकाह ... Weather Forecast: कहीं लू का सितम तो कहीं मानसून की दस्तक; यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अ... IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव...
मध्यप्रदेश

बस्तर के हेमचंद मांझी को पद्मश्री पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने दी अपनी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि 5 दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहे अबूझमाड़ के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनका निःस्वार्थ सेवाभाव हम सबके लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है। गौरतलब है कि नारायणपुर के छोटे डोंगर में जन्मे हेमचंद मांझी उस समय से लोगों का इलाज कर रहे हैं जब उस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी। अपने ज्ञान और सेवाभाव की बदौलत उन्होंने लोगों का इलाज शुरू किया और  पिछले 5 दशकों से मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों एवं विदेशों में रहने वाले पीड़ित मरीज भी छोटे डोंगर पहुंचकर इलाज कराते हैं। जब हेमचंद मांझी को पद्म पुरस्कार की घोषणा हुई थी तब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया था।

Related Articles

Back to top button