ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
पंजाब

पंजाब के सीएम भगवंत मान आज करेंगे बीकेयू नेताओं से मुलाकात

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मंगलवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन  के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सीएम कपास के मुआवजे की मांग को लेकर बीकेयू एकता उगराहां द्वारा किए जा रहे आंदोलन की समस्या को जानेंगे। सीएम भगवंत मान की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक को लेकर चर्चा है कि सीए मान की इस बैठक से ही आम आदमी पार्टी के उन किसानों के साथ संबंधों की दिशा तय होगी जो तीन केंद्रीय कृषि कानून पारित होने के बाद से राजनीतिक रूप से अस्थिर बने हुए हैं। क्योंकि दिल्ली की सीमा पर एक साल से धरने पर बैठकर आंदोलन करने वाले किसानों को व्यापक समर्थन देकर आप सत्ता में आई है।

इसी वजह से सद्भावना के तौर पर पंजाब की बागडोर संभालने के तीन दिनों के भीतर आप सरकार ने पिंक बॉलवर्म से कपास फसल को हुए नुकसान के लिए किसानों को मुआवजे के रूप में 101 करोड़ रुपये जारी किए थे। चुनावों से पहले एक समय ऐसा भी था जब आप किसानों के राजनीतिक गठन के साथ चुनावी गठजोड़ पर गंभीरता से विचार कर रही थी। हालांकि बात नहीं बनी थी और किसनाों की राजनीतिक पार्टी संयुक्त समाज मोर्चा चुनाव में बुरी तरह से हारा। जबकि आप पार्टी को 117 विधानसभा सीटों में से 92 पर जीत मिली।

Related Articles

Back to top button