मनकीरत औलख के ‘बदनाम’ गाना गाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का अहम आदेश

जालंधर: फरवरी माह के दौरान जालंधर में आयोजित ‘मां बोली मार्च’ के मंच से पंजाबी गायक मनकीरत औलख द्वारा अपने लोकप्रिय गीत ‘बदनाम’ को गाए जाने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उच्च न्यायालय ने इस बात की पुष्टि करने के लिए कि क्या उक्त गीत के बोल अदालत के पूर्व दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हैं या नहीं, इसके स्थानीय भाषा के वास्तविक बोल आधिकारिक तौर पर रिकॉर्ड पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, न्यायालय ने पहले ही समाज में गन कल्चर, हिंसा और शराब को बढ़ावा देने वाले गानों के लाइव प्रदर्शन पर रोक लगाई हुई है।
कमैस्ट्री गुरु एम.पी. सिंह द्वारा दायर की गई याचिका पर अदालत ने तय की अगली सुनवाई
इस मामले की पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो ‘मां बोली मार्च’ के दौरान गायक मनकीरत औलख का युवाओं के बीच ‘बदनाम’ गाना गाने का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद, कमैस्ट्री गुरु एम.पी. सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर यह आरोप लगाया था कि गायक ने अदालत के आदेशों की अवमानना करते हुए इस गीत का प्रदर्शन किया है। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले के तथ्यों को स्पष्ट करने के लिए गाने के मूल बोलों को रिकॉर्ड पर लाने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 8 मार्च 2027 की तारीख निर्धारित की है।





