ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
व्यापार

7 मई को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक, यहां देख लीजिए पूरी लिस्ट

लोकतत्रं का महापर्व जोर-शोर से पूरे देश में चल रहा है. लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू हो चुके है. वहीं नतीजे 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. चुनाव सात चरणों में होने हैं. तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा. पिछले दो चरणों के चुनाव में कुछ शहरों के बैक बंद रखे गए थे. ऐसे में 7 मई को होने वाले तीसरे चरण के मतदान में भी कुछ शहरों के बैंक बंद रहेंगे. अगर आपने पहले से 7 मई के दिन बैंक से जुड़ा कार्य कोई पेंडिंग कर रखा है तो पहले यह लिस्ट देख लीजिए, वरना आपको बैंक से खाली हाथ लौटना पड़ सकता है.

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

लोकसभा चुनाव के चलते RBI ने पहले से ही हॉलिडे लिस्ट जारी कर रखा है. इसके अनुसार तीसरे चरण के मतदान के लिए इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

  • अहमदाबाद
  • भोपाल
  • पणजी
  • रायपुर

RBI बैंको को बंद रखने का दिशा-निर्देश इसलिए देता है ताकि चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराए जा सकें. हालांकि इन छुट्टियों के चलते बैंक के कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटी जाएगी.

इन सीटों पर होने है तीसरे चरण का चुनाव

कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, गुवाहाटी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, उत्तरी गोवा, दक्षिणी गोवा, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड, चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हाटकांगले, संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, अनंतनाग-राजौरी

मई महीने में आमतौर पर इन तारीखों को बैंक बंद रहता है.

दिनाकं दिन कारण
मई 01 बुधवार मई डे
मई 11 शनिवार दूसरा शनिवार
मई 23 गुरुवार बुद्ध पूर्णिमा
मई 25 शनिवार चौथा शनिवार

 

Related Articles

Back to top button