ब्रेकिंग
जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद...
राज्य

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को लगेगा ‘करंट’ का झटका, 11 फीसदी बढ़ सकती हैं बिजली की दरें

उत्तराखंड के लोगों की जेब ढीली होने वाली है. प्रदेश में बिजली की दामों में 8-10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है. उत्तराखंड विद्यत नियामक बोर्ड जल्द ही बिजली के रेट में बढ़त को लागू कर सकता है. यूपीपीसीएल की ओर से बिजली की दामों को 23 से 27 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की थी, जिसे लगभग 10-11 प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है.

गर्मी बढ़ गई है. लोगों के घरों में कूलर, एसी, फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के इस्तेमाल से बिजली की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बिजली विभाग की दोहरी मार लोगों पर पड़ने वाली है. यूपीपीसीएल ने इस मांग को बढ़ाने के लिए कुल बिजली खरीदने पर खर्च होने वाले पैसे का हवाला दिया था. यूपीपीसीएल के मुताबिक, हर साल 1281 करोड़ रुपए बिजली को खरीदने में खर्च होते हैं.

उत्तराखंड विद्युत नियामक बोर्ड ने इस याचिका पर सुनवाई की और सभी हितधारकों से बातचीत के आधार पर इसका बिजली की नई दरें लागू करने का फैसला लिया है. आने वाले सोमवार तक राज्य में बिजली की नई दरें घोषित कर दी जाएंगी. बिजली विभाग नई दरें लागू करने के बाद इसके फिक्स चार्ज के बारे में भी जानकारी दे सकता है.

27 लाख से ज्यादा उपभओक्ताओं पर पड़ेगा असर

बिजली विभाग के इस फैसले से राज्य के 27 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को झटका लग सकता है. 19 अप्रैल को राज्य में लोकसभा आयोग ने चुनाव पूरा होने के बाद नई विद्युत दरें लागू करने की बाद कही थी. अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक यह नई दरें लागू होने से राज्य के लोगों की जेबों पर असर देखने पड़ेगा.

बिजली विभाग हर साल उन उपभोक्ताओें के लिए छूट लेकर आता है, जिनके बिजली के बिल की राशि काफी ज्यादा होती है.

Related Articles

Back to top button