ब्रेकिंग
Bhopal Crime & Tax News: नवीबाग में चोरी-छिपे चल रही थी 'गुरु' गुटखा फैक्ट्री; सेंट्रल GST इंटेलिजें... Chhattisgarh Cow Death Case: चारा-पानी के अभाव में 30 मवेशियों ने तोड़ा दम! सूरजपुरा गोठान में भुखमर... MP Crime News: मध्य प्रदेश में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़; 6 राज्यों में BSF और STF का छापा, प... Rajasthan Nikay Chunav Today: 268 निकायों में सभापति व 5 निगमों में मेयर के लिए वोटिंग जारी; दोपहर 3... Alwar Thresher Accident: शादी से 2 महीने पहले उजड़ी खुशियां! अलवर में थ्रेसर की बेल्ट में फंसने से य... Mumbai Palestine Support News: गाजा समर्थन में पतंग उड़ाने पर विवाद; छात्रा हर्षदा बोराडे ने मुंबई प... Sahil Wakode Death Case: ChatGPT संदेह और दबाव में छात्र की मौत! IIT बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस, Crim... Ayodhya Janoura Naka News: नजूल भूमि पर बने मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, भारी पुलिस बल और पीएसी... Uttar Pradesh Accident News: अवैध रूप से फेंके गए आतिशबाजी के कचरे में हुआ जोरदार ब्लास्ट, मेरठ मेडि... Uttar Pradesh Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, ...
देश

पूछताछ में शरजील इमाम ने कबूला- जोश-जोश में बोल दी थी असम को देश से काटने की बात

नई दिल्लीः भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम ने पूछताछ के दौरान यह बात कबूली है कि जोश-जोश में उसने असम को देश से काटने की बात बोल दी थी।  इसके साथ ही शरजील इमाम ने कई खुलासे किए हैं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम से पूछताछ में शरजील ने स्वीकार किया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में भड़काऊ भाषण देने का वीडियो उसका ही है। वीडियो में कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह असम को भारत से काटने की बात कह रहा है। शरजील को दिल्ली अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। जहानाबाद कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस को शरजील इमाम की ट्रांजिट रिमांड दी थी।

पुलिस शरजील इमाम को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में 25 जनवरी को एसआईटी अपराध शाखा द्वारा कानून की धारा 124 ए, धारा 153 ए और धारा 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button