ब्रेकिंग
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ... धनबाद के वासेपुर में जमीन धोखाधड़ी मामले पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: शमशेर नगर स्थित आरोपी के घर पर कु... पंजाब के कई इलाकों में आवश्यक मरम्मत के चलते लगेगा लंबा पावर कट: सुबह से शाम तक बाधित रहेगी बिजली आप... नकोदर के सदर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में हेरोइन और अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद: पुलिस की कामयाबी प... लुधियाना के लोहारा पुल के नजदीक हृदयविदारक सड़क हादसा: बेटे की आंखों के सामने ट्रक के टायर के नीचे क... गुरदासपुर स्थित जेएस टेंट हाउस में लगी भीषण आग: दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखा हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन का जबरदस्त क्रेज: बेकाबू भीड़ ने ... नवांशहर के काठगढ़ मोड़ पर सनसनीखेज वारदात: दुकान में घुसकर प्रवासी लुटेरों ने दर्जी को बंधक बनाकर पी... लुधियाना में हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा: धार्मिक भावनाएं ...
मध्यप्रदेश

कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी

जबलपुर। कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जिला प्रशासन जागा है। देर सेही सही अब छापेमारी कर रही है। फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर ने बताया कि उनकी टीम अभी कार्रवाई के लिए निकली है। शहर के अस्पतालों, होटलों और ऊंची इमारतों में फायर सेफ्टी की चेकिंग की जा रही है। जबलपुर-कबाड़खाने की जांच के बाद आयुध निर्माणियों पर एनआइए की नजर, आयुध सामग्री बाहर कैसे निकली इसकी भी जांच की जा रही है।

आयुध सामग्री बाहर कैसे निकली इसकी भी जांच की जा रही है

खजरी खिरिया बाइपास स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट की जांच के लिए एनआइए व एनएसजी की टीम जबलपुर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को कबाड़ गोदाम की जांच के बाद टीम अब आयुध निर्माणियों में जांच के लिए पहुंच सकती है।

विस्फोटक इतना जबरदस्त था कि दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए थे

 

जांच के दौरान यह पता चला कि कबाड़ गोदाम में विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण किया गया था। विस्फोटक इतना जबरदस्त था कि दो मजदूरों के चीथड़े उड़ गए थे। मौके पर करीब छह फीट गहरा व आठ फीट चौड़ा गड्डा हो गया है। एनआइए व एनएसजी टीम की गतिविधि पर नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button