ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
मध्यप्रदेश

संकल्प यात्रा में बोले गोपाल भार्गव, नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री के बराबर

सागर। विकसित भारत संकल्प यात्रा रविवार को जिले के रहली क्षेत्र में पहुंची। स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर हितलाभ वितरण किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों को विकसित भारत में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही आवास योजना के हितग्राहियों को तीसरी किस्त का वितरण भी किया गया।

सागर के रहली में बोले गोपाल भार्गव, नौ बार का विधायक सीएम के बराबर

रक्त की आखिरी बूंद क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रहली विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि मेरे रक्त की बूंद भी क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मंत्री पद अब नहीं रहा, अब आगे क्या होगा। इस पर मैं उनसे एक ही बात कहता हूं कि नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री के बराबर होता है। रहली विधानसभा हर योजना और विकास के मामले में नंबर वन रहेगी, जो योजना चल रहीं है और जो आगे योजनाएं चलने वाली हैं, सभी योजनाओं में रहली विधानसभा मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में अव्वल रहेगी।

नपा अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां

कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी ने भी संबोधित किया और कहा कि नगर पालिका रहली विभिन्न योजनाओं में अव्वल है। क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव की परिकल्पना एवं प्रेरणा से रहली नगर पालिका हर क्षेत्र में अव्वल रही है और आगे भी रहेगी। आयुष्मान कार्ड लगभग शत प्रतिशत होने की कगार पर है। अन्य योजनाओं में भी रहली नगर पालिका का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button