ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

Raipur News: सरकारी कर्मचारियों के लिए हो रहा सार्वजनिक परिवहन की सिटी बसों का उपयोग

रायपुर। सार्वजनिक परिवहन की 62 सिटी बसों का संचालन इन दिनों नया रायपुर में आने-जाने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है। इससे आम यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि यह उनके अधिकारों का हनन है। सार्वजनिक परिवहन के साधन का इस तरह दुरुपयोग पूरी तरह से अवैध है। इस मनमानी पर रोक लगनी चाहिए।

मालूम हो कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए 381 सिटी बसें खरीदी गई हैं। इनमें से रायपुर में 160 सिटी बसें संचालित हैं, लेकिन इनमें से 62 बसों का उपयोग केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में राज्य शहरी विकास एजेंसी (एसयूडीए) के एक अधिकारी ने दावा किया है कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली एक समिति ने सरकारी कर्मचारियों के लिए इन सिटी बसों के उपयोग को मंजूरी दी है। हालांकि समिति के समक्ष राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) के अधिकारियों ने इस पर आपत्तियां उठाई। उन्होंने कहा कि इससे बसों का उपयोग उद्देश्य के अनुसार नहीं हो पाएगा, लेकिन इस पर हुआ कुछ नहीं।

इंद्रावती भवन के बाहर खड़ी रहती हैं बसें

सरकारी कर्मचारियों को ले जाने वाली बसें मंत्रालय और इंद्रावती भवन के बाहर खड़ी की जाती हैं। एक अन्य सरकारी अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सरकारी कर्मचारी पर परिवहन के लिए प्रतिमाह 2,500 रुपये से अधिक खर्च किया जाता है। सेक्टर-29 नवा रायपुर के निवासियों का भी कहना है कि ऐसा करने से सार्वजनिक परिवहन के लिए बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) बाधित हो रहा है।। नई सरकार से उम्मीद है कि वह सिटी बसों का दुरुपयोग रोकेगी।

नवा रायपुर के सेक्टर वासियों ने लिखा पत्र

सेक्टर-29, नवा रायपुर के तुलसीराम प्रधान और एसएसके स्थापक ने कहा कि सिटी बस चलाने और किराया कम करने की मांग को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर, विकास प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि सेक्टर-27, 29 से सेक्टर-17, 16 तेलीबांधा से स्टेशन तक सिटी बस चलाया जाए। पूरे प्रदेश से रोज हजारों की संख्या में लोग मंत्रालय एवं अन्य कार्यालयों में आते हैं, जिन्हें वर्तमान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता के हित को देखते हुए सिटी बसों का भी परिचालन सेक्टर-27, 29 से तेलीबांधा से स्टेशन तक शुरू किया जाए।

मांग आएगी तो बैठक में विचार के लिए रखेंगे

इस संबंध में एनआरडीए के आला अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इस प्रकार की शिकायत और सिटी बस चलाने की मांग उनके पास नहीं आई है। मांग आते ही विभाग की बैठक में इसे रखा जाएगा और लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button