ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित नहीं हो सका सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र, कागजों में ही चल रही योजना

रतलाम। जिले के सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप मे विकसित करने को लेकर प्रशासन द्वारा कागजों में अब तक अनेक योजनाएं बनाई जा चुकी है, लेकिन धरातल पर स्थिति शून्य है।

सितंबर 2021 में तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कंवलका माताजी क्षेत्र के साथ बिलपांक के विरुपाक्ष महादेव मंदिर क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था। ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि सातरुंडा कंवलका माताजी की पहाड़ी 256 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली है। वन विभाग के अधिकारियों ने कंंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र में एडवेंचर गतिविधियों, नाइट कैपनिंग, ट्रेकिंग, हर्बल गार्डन के साथ विद्यार्थियों के लिए स्टडी भ्रमण के रूप में उक्त पहाड़ी क्षेत्र को विकसित करने की योजना बनाई थी।

 

सड़क निर्माण कार्य भी अधूरा

 

सिमलावदा से लेकर सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी तक मुख्यमंत्री द्वारा 5.1 किमी सड़क की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई थी। इसे लेकर सिमलावदा से लेकर सातरुंडा पहाड़ी से कुछ दूर पहले तक डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में भी सीसी रोड का निर्माण कार्य किया जाना था। निर्माण कार्य वर्तमान स्थिति में अधूरा पड़ा है। सीसी रोड को पहाड़ी के नीचे सातरुंडा-बिरमावल रोड से जोड़ना शेष है। साथ ही रोड के आसपास साइड का निर्माण बाकी है।

रात में पसरा रहता है अंधेरा

 

सातरुंडा कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण कंवलका माताजी पहाड़ी क्षेत्र में शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। शाम होने के बाद भक्त माता के दर्शन के लिए आने में संकोच करते हैं। जानकारी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व एसडीएम द्वारा 10 सौर ऊर्जा लाइट लगाई गई थी, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र अधिक होने के कारण ये लाइट उक्त क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है।

 

 

Related Articles

Back to top button