ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी की निंदा करते हुए कहा- यह एक्शन का समय है, रिएक्शन का नहीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को भी एक ट्वीट के जरिए ममता बनर्जी की निंदा की है। राज्यपाल ने उन्हें याद दिलाते हुए लिखा है कि ममता बनर्जी, यह समय कोविड का फैलाव रोकने के लिए एक्शन लेने का है ना कि प्रतिक्रिया देने का।

ऐसे समय में रचनात्मक कदम उठाया जाना चाहिए, जो लोग लॉक डाउन के प्रावधानों का पालन नहीं कर रहे हैं, अथवा जो अधिकारी इसका पालन कराने में सफल नहीं हैं। उनके खिलाफ सख्ती से निपटने की जरूरत है।लॉकडाउन-2 के दिशा-निर्देशों ने पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दी है। आपको भी अपना 100 फीसदी योगदान देना पड़ेगा।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल सरकार पर कोविड-19 के समय कार्रवाई करने में विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद ममता बनर्जी की सरकार लॉक डाउन के प्रावधानों का पालन कराने में विफल रही है। इसके साथ ही राज्य के हालात से राज्यपाल को अवगत नहीं कराने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। बताते चलें कि कोविड-19 को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button