ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

सुप्रीम कोर्ट से लॉकडाउन के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री डेटा की मांग

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से देश में 3 मई तक जारी लॉकडाउन के बीच सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री डेटा की मांग की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार को निर्देश देने के लिए कहा गया है कि वह लॉकडाउन अवधि के दौरान ग्राहकों को पूरी तरह से मुफ्त और असीमित कॉलिंग और डेटा उपयोग की सुविधा प्रदान करें।

अधिवक्ता मनोहर प्रताप द्वारा दायर याचिका में भारत सरकार से मुफ्त और असीमित कॉलिंग और डेटा उपयोग की सुविधा प्रदान करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंदेर सरकार ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया था, जिसे अब 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति से फैलता है। इसलिए लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखेने की अपील की गई है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संखाया 12 हजार के पार कर गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 400 के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 12,380 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 1489 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 941 नए मामले सामने आ चुके हैं जबकि इस दौरान 37 मौतें भी हुई हैं। देश में अब तक इस घातक वायरस से 414 की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button