ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
मध्यप्रदेश

बिल्ले की खोज में तीन माह से परेशान युवती, मां पड़ी बीमार

जबलपुर। पशु प्रेमी वैसे तो बहुत होंगे, लेकिन 19 साल की आर्या वर्मा अपने बिल्ले (नर बिल्ला) के लिए तीन माह से परेशान है। शहर की सड़कों की खाक छानती है। होटल,चाय-पान के टपरों पर अपने बिलाैटे की फोटो दिखाकर पूछताछ करती फिर रही है।

उसकी समस्या ये है कि उसका बिलौटा घर के सामने से चोरी हो गया। बिलौटा घर से गायब हुआ तो आर्या की मां उसके वियोग में बीमार हो गई है। बिलौटे को दो युवक बाइक पर आए और एक साल के बिलौटे को लेकर भाग गए। बिलौटे को खोजने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगाए ताकि कोई पता लग सके लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को आर्या लम्हेटाघाट और गौरीघाट तक गई। जहां दुकानदारों से फोटो के आधार पर जानकारी ली।

लम्हेटाघाट पर रोने लगी युवती

युवती आर्या दोपहर को लम्हेटाघाट पर पहुंची वहां बिल्ले की तलाश कर रही थी इस दौरान वह परेशान थी। कुछ लोगों को संदेह हुआ कि आर्या कोई गलत कदम न उठा ले इसलिए उसे बैठाया और बातचीत की। युवती ने बताया कि उसका बिलौटा 27 जनवरी से गायब है। वह एक साल का है। उसे कुछ युवक घर के सामने से लेकर भाग गए।

उसे किसी ने बताया कि युवक ऐसे जानवरों को बोरी में भरकर शहर के आसपास के क्षेत्रों में छोड़ देते हैं इस वजह से वह तलाश करने पहुंची है। वह यह बताते हुए रोने लगी। उसने बताया कि बिलौटा घर में सभी का प्रिय था। उसकी मा अनीता वर्मा उसे बहुत चाहती थी। वह उनके करीब था जब से वह घर से गायब हुआ तब से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। अनीता को सांस की बीमारी हो गई है वह बिलौटे की याद में परेशान होती है जिस वजह से वह लगातार उसकी खोजबीन कर रही है।

आर्या ने बताया कि बिलौटे की तलाश में उसने गढ़ा क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर तक लगाए है वह लोगों के पास जाकर भी पूछताछ करती है। गौरीघाट में कुछ चाय-पान की दुकान वालों ने उसे बताया कि कुछ युवक बोरी में जानवरों को छोड़ने आते हैं इसलिए वह बिलौटे को खोजने पहुंची।

Related Articles

Back to top button