ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

पानी पिलाने पर दारोगा को कहा ‘Thank You’, फिर भिखारी ने सुनाई दो साल पुरानी दर्द भरी कहानी

बढ़ी दाढ़ी, गंदे कपड़े और प्यास से सूखता गला… कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर इस हाल में एक शख्स बैठा था. आरपीएफ के एक दारोगा जो कि स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, उनकी नजर इस शख्स पर पड़ी. अफसर को दया आ गई. उन्होंने भिखारी को पानी पिलाया. पानी पीने के बाद जब भिखारी ने अंग्रेजी में Thank you बोला तो अधिकारी हैरान रह गए. फिर उन्होंने युवक से पूछताछ करनी शुरू कर दी, जो पता चला, उसमें एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई.

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ के दारोगा असलम खान, दारोगा आरती कुमारी तथा एएसआई हरिशंकर त्रिपाठी स्टेशन एरिया का गश्त कर रहे थे. गश्त के दौरान कैंट साइड सर्कुलेटिंग एरिया में अधिकारियों को गेट नंबर 02 के पास एक व्यक्ति दिखा, जिसकी दाढ़ी बढ़ी हुई थी और फटे-पुराने कपड़े पहने हुए था. वह युवक देखने में भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा था. उसके पास अफसर गए तो उसने पीने के लिए पानी मांगा. उसे भीषण गर्मी में पानी मंगवाकर पिलवाया गया तो उस युवक की ओर से अंग्रेजी में Thank you बोला गया.

युवक ने बताई आपबीती

शक होने पर युवक से पूछताछ करने पर युवक ने बताया कि वह लगभग 02 साल पहले 26.06.2022 को रविवार के दिन अपने घर से एटीएम से पैसे निकालने के लिए निकला था और बिधूना गया था. वहां पर सभी एटीएम मशीन बंद होने के कारण उसने अपने मित्र महेंद्र की दुकान से अपने आधार से पैसे निकाले थे. वापस लौटते समय उसके घर से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर वह जब हरिचंदापुर में था और घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था, उसी दौरान एक चार पहिया वाहन उसके सामने आकर खड़ा हुआ तथा एक व्यक्ति ने उसे पीछे से उसके गले से जकड़कर उसके मुंह पर रूमाल रख दिया था, जिससे वह बेहोश हो गया, उसके बाद जब उसे होश आया तो वह एक बाथरूम में था और वहां काफी अंधेरा था.

वहां पर दो व्यक्ति थे, जिन्होंने उससे उसका एटीएम कार्ड तथा मोबाइल फोन ले लिया. एटीएम का पिन पूछने पर उसने बता दिया. वे उसे काफी मारते-पीटते थे. कुछ दिनों बाद वे उसे गाड़ी से कंस्ट्रक्शन साइट पर अन्य व्यक्तियों के साथ ले जाते थे और सभी से लेबर का काम करवाते थे. शाम को वापस लाकर वहीं पर छोड़ देते थे. वहां की भाषा भी उसे समझ में नहीं आती थी, शायद वह साउथ इंडिया में किसी जगह पर था. किसी तरह वह कुछ दिन पहले वहां से छिप छिपा कर भाग निकला और कई दिनों तक पैदल चलने के बाद वह एक छोटे से स्टेशन पर पहुंचा था और वहां से कई गाड़िया बदल बदल कर दरभंगा पहुंचा और वहां से कानपुर आया.

उस युवक ने अपना नाम महावीर सिंह पुत्र स्व. राम अवतार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम सामायन, थाना विधूना, जिला औरैया (उत्तर प्रदेश) बताया. उसकी ओर से बताए गए मोबाइल नंबर पर उसके चचेरे भाई रवीन्द्र सिंह से बात करवाई गई. उसके भाई ने आरपीएफ को काफी धन्यवाद दिया और बताया कि उसका भाई पिछले दो सालों से मिसिंग है. वह उसे हर जगह ढूंढ चुके है, परंतु वह नहीं मिला था. इसके बाद महावीर के परिजन कानपुर आए और उसको लेकर खुशी खुशी घर चले गए.

Related Articles

Back to top button