ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
राज्य

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित, प्रियांशी रावत ने किया टाॅप, यहां चेक करें टाॅपर्स लिस्ट

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. रिजल्ट के साथ बोर्ड ने टाॅपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है. हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टाॅप इस साल मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च तक किया गया था. 10वीं परीक्षा के लिए कुल 1,15,606 लड़कियां और लड़कों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. पिछले साल रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था. स्टूडेंट्स यहां दिए गए लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस उत्तराखंड बोर्ड 10वीं में कुल 89.14 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. हाईस्कूल परीक्षा के नतीजे प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किए गए हैं. प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 नंबर प्राप्त कर राज्य में टाॅप किया है. वहीं दूसरे स्थान पर शिवम हैं, जिन्हें 10वीं में 500 में से 498 नंबर मिले हैं. 495 नंबर प्राप्त कर आयूष तीसरे स्थान पर हैं.

Uttarakhand Board 10th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां 10वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मैट्रिक परीक्षा का रोल नंबर दर्ज करें.
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • बता दें कि 2023 में 10वीं में कुल 85.17 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीं 2022 में मैट्रिक का रिजल्ट77.74 प्रतिशत रहा. छात्र कुछ दिनों के बाद अपने स्कूल से मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं. वहीं एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स पूरक परीक्षा के जरिए पास हो सकते हैं. उत्तराखंड बोर्ड जल्द ही पूरक परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगा.
  • बोर्ड ने 10वीं के साथ 12वीं के नतीजे भी जारी कर दिए हैं. 12वीं में इस बार कुल 82.63 फीसदी पास हुए हैं. वहीं अपने रिजल्ट से जो छात्र असंतुष्ट हैं. वह अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से चेकिंग करा सकते हैं. इसके लिए बोर्ड जल्द ही स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी करेगा. उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से चेकिंग और स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा.

Related Articles

Back to top button