ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

प्रियंका के साथ कथित बदसलूकी पर रॉबर्ट वाड्रा ने जताई नाराजगी, बोले- पुलिस के व्यवहार से परेशान हूं

नई दिल्ली। लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस की कथित बदसलूकी को लेकर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वाड्रा ने इसे लेकर नाखुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार से वह काफी दुखी हैं।पुलिस द्वारा प्रियंका के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रियंका के साथ जिस तरह से महिला पुलिस अधिकारी ने व्यवहार किया उससे मैं काफी परेशान हूं। एक महिला पुलिस ने प्रियंका का गला दबाया, जबकि दूसरी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। लेकिन वह डटी रहीं और मोटरसाइकिल पर सवार पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने पहुंचीं।’

Robert Vadra@irobertvadra

I am extremely disturbed at the way Priyanka was manhandled by the woman cops. While one held her by the throat, the other woman cop pushed her & she fell down.
But she was determined & she travelled on a two-wheeler to meet family members of Former IPS officer SR Darapuri.1/2

Embedded video

463 people are talking about this

मुझे प्रियंका पर गर्व है- वाड्रा

वाड्रा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘जरुरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए मुझे प्रियंका पर गर्व है। आपने जो किया वह सही था। हमें दुख की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना चाहिए। वाड्रा ने प्रियंका गांधी के साथ कथित तौर धक्कामुक्की की वीडियो भी शेयर किया है।

Robert Vadra@irobertvadra

I am proud of you Priyanka for being compassionate & for reaching out to people who need you.
What you did was correct & there is no crime to be with people in need or in grief 2/2

Embedded video

515 people are talking about this

क्या है मामला

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में पूर्व आइपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिवार से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें पुलिस ने उन्हें लोहिया मार्ग पर रोक दिया गया। इसके बाद प्रियंका स्कूटी से आगे बढ़ीं। बाद में उन्हें पॉलिटेक्निक स्क्वायर पर रोक दिया गया, जहां से वह दारापुरी के निवास पर गईं। प्रियंका ने बाद में आरोप लगाया कि उनके साथ पुलिस ने बदसलूकी की।

मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। भोपाल के पार्टी विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘यूपी पुलिस मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। उन्होंने शनिवार रात को यहां जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन के पास सपन चौक पर आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस दौरान प्रियंका तुम संघर्ष करो के नारे भी लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button