ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
देश

CM योगी आदित्‍यनाथ ने अभिनेता गोविंदा से कहा- UP में कराएं फ‍िल्‍मों की शूटिंग

गोरखपुर। सिने स्टार गोविंदा रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने गोरखनाथ मन्दिर पहुंचे। करीब आधा घंटे की मुलाकात में दोनों के बीच प्रदेश के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यूपी में शूटिंग की अपार संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने गोविंदा से कहा कि वह फिल्मों की शूटिंग उत्तर प्रदेश में करवाएं। यहां शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि बीते दो वर्षों में यूपी टूरिज्म को काफी बढ़ावा दिया गया है। गोरखपुर में रामगढ़ ताल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने गोविंदा को बीते वर्ष हुए कुंभ मेले की  विस्तार से जानकारी दी। बताया कि कैसे इसे विश्वस्तरीय बनाया गया।

गोविंदा ने की सीएम की प्रसंशा

गोविंदा ने इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी की भूरि- भूरि प्रशंसा की। योगी ने गोविंदा को ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर प्रयागराज कुंभ- 2019’ पुस्तक भेंट की। मन्दिर में गोविंदा ने गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन किया और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button