ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
दिल्ली/NCR

चुनावों के बीच संकट में दिल्ली कांग्रेस! पहले लवली ने छोड़ा अध्यक्ष पद, अब 2 पूर्व विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है. पार्टी के दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नाराजगी आम आदमी पार्टी (AAP) से हुए गठबंधन को लेकर जाहिर की है. पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेज दिया है. इससे पहले दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष रहे अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं थी, जिस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं.

नसीब सिंह ने अपने इस्तीफे में मल्लिकार्जुन खरगे से कहा, “आपने देविंदर यादव को डीपीसीसी प्रमुख नियुक्त किया है. उन्होंने बतौर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी अरविंद केजरीवाल के झूठे एजेंडे पर हमले किए और एक अभियान चलाया और आज दिल्ली में वह AAP और केजरीवाल की प्रशंसा व समर्थन करेंगे. पार्टी में हाल के घटनाक्रम से बेहद दुखी और अपमानित होकर मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं.’ याद रहे कि लवली के इस्तीफा देने के बाद नसीब सिंह, नीरज बसोया सहित कई कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे थे.

नीरज बसोया का दावा, कांग्रेस में अपमानित कर रहे थे महसूस

नीरज बसोया ने अपने इस्तीफे में कहा, ‘आम आदमी पार्टी के साथ हमारा जारी गठबंधन बेहद अपमानजनक है क्योंकि AAP पिछले 7 वर्षों में कई घोटालों से जुड़ी रही है. AAP के टॉप 3 नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं. AAP पर दिल्ली शराब घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड घोटाले जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.’ पूर्व विधायक ने कहा कि AAP के साथ गठबंधन करके ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को “क्लीन चिट दे दी है और AAP के विकास के भ्रामक प्रचार की सराहना करती है. मैं अब ऐसे किसी भी प्रयास का हिस्सा नहीं बन सकता.

आसिफ मोहम्मद खान ने लवली पर लगाया था ये आरोप

वहीं, अरविंदर सिंह लवली के कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी पारा बढ़ गया था. अपने फैसले की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद लवली ने कहा था कि उन्होंने केवल अपना पद छोड़ा है और किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं. उन्होंने ये सफाई कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने दावे पर दी थी. खाने ने कहा था कि बीजेपी पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से हर्ष मल्होत्रा की जगह लवली को मैदान में उतारेगी.

Related Articles

Back to top button