ब्रेकिंग
क्या PCOD में मां बनना संभव है? एक्सपर्ट डॉ. चंचल शर्मा से जानें गर्भधारण और इलाज के उपाय CPL 2026 ABF vs TKR: रहकीम कॉर्नवॉल के ऑलराउंड खेल से जीता एंटीगा फाल्कंस, ट्रिनबागो को 8 रन से हराय... ईरान युद्ध के बीच पेंटागन में घमासान, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रोके 45 प्रमोशन, 65% पैट्रियट मिसाइ... उबर ने किया 10% कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, 3400 नौकरियां होंगी प्रभावित; भारत पर भी पड़ेगा असर 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन...
मध्यप्रदेश

भोपाल में निजी स्कूल के छात्रावास में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुख्यमंत्री ने SIT गठित कर जांच के दिए आदेश…

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में मिसरोद थाना क्षेत्र में आने वाले एक नामी बोर्डिंग स्कूल में 8 साल की बच्ची के साथ स्कूल के छात्रावास में दुष्कर्म का मामला सामने आया है आपको बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित कर अधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दे दिए हैं। आपको बता दें कि इस मामले में भोपाल पुलिस आयुक्त का कहना है कि आज SIT का गठन कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह घटना 5 दिन पुरानी है।

मामले में बच्ची की मां का कहना है कि रविवार को उसने अपनी बच्ची से फोन पर बात की थी। तब उसकी बच्ची रोने लगी और उसके बाद बच्ची की मां सोमवार को स्कूल पहुंची और अस्पताल में उसका चेकअप कराया यहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सूजन है और ब्लीडिंग हुई है। बच्ची की मां का आरोप है की बच्ची ने बताया कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ गलत काम किया है। उसे एक एक दूसरा व्यक्ति मोदी साहब कह रहा था। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसके बिस्तर पर तीन अंकल लेटे हुए थे। इनमें से एक व्यक्ति कह रहा था की बच्ची को होश आ रहा है और उसकी आंख खुल रही है।

उसके बाद से बच्ची के पेट में दर्द हो रहा था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि जब उसको सुबह होश आया तो वह अपने पलंग पर सो रही थी और उसने वार्डन से कहा कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। वहीं इस मामले में भोपाल पुलिस का कहना है कि मासूम के सामने परेड करा कर आरोपियों की पहचान की जाएगी अभी आरोपी अज्ञात हैं। खुलासा होते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button