ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: रिया चक्रवर्ती को लाने के लिए मेकर्स दे रहे इतनी मोटी रकम? क्या सलमान के शो में आएंगी एक्ट्रेस!

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेकर इन दिनों कई तरह की अफवाह उड़ रही हैं। बीते कुछ समय से इस तरह की अफवाह है कि वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक रिया चक्रवर्ती की ओर से इस अफवाह को लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं आया है। अब बिग बॉस 15 में रिया चक्रवर्ती की फीस को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।

अब इस तरह की अफवाह है कि बिग बॉस 15 के मेकर्स रिया चक्रवर्ती को शो में लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही हैं। जिसके चलते मेकर्स ने अभिनेत्री को मोटी फीस भी ऑफर की है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार बिग बॉस 15 के मेकर्स ने रिया चक्रवर्ती को हर दिन के लिए 5 लाख रुपये फीस देने का ऑफर किया है। इस हिसाब से मेकर्स ने उन्हें हफ्ते की 35 लाख रुपये फीस ऑफर की है।

हालांकि इस फीस को लेकर न तो बिग बॉस 15 के मेकर्स और न ही रिया चक्रवर्ती की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गौरतलब है कि बिग बॉस 15 में शामिल होने को लेकर रिया चक्रवर्ती के नाम की तेजी से चर्चा हो रही है। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार सोमवार को रिया चक्रवर्ती को मुंबई के अंधेरी में एक स्टूडियो के बाहर देखा गया था। यह वही स्टूडियो है जहां बिग बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश बेग और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट दिलजीत कौर नजर आई थीं।

इसके बाद से मीडिया पर इस तरह अफवाह हैं कि रिया चक्रवर्ती सलमान खान के शो बिग बॉस 15 का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि अभिनेत्री की ओर से इस अफवाह पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अगर वह बिग बॉस 15 का हिस्सा बनती हैं तो जाहिर है कि शो के अंदर काफी रंग दिखने को मिल सकते हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को उनके घर में मिला था। उस समय तक रिया चक्रवर्ती उनकी गर्लफ्रेंड थीं।

दिवंगत अभिनेता की मौत के मामले में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद रिया चक्रवर्ती को अन्य मामलों में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं बात करें सलमान खान के शो बिग बॉस 15 की तो हाल ही में मध्य प्रदेश में बिग बॉस 15 की प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी जिसमें 4 कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा कर दिए गया था जो इस सीजन 15 में एंट्री करने वाले हैं। इसके बाद चार और स्टार्स के नाम सामने आ गए थे जो सलमान खान के शो का हिस्सा बनने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button