ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

स्पेन की इस लोकेशन पर फिल्माया जाएगा, पठान का लव सॉन्ग

नई दिल्ली। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद अब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री ने अपने शूटिंगों की रफ्तार को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। हाल ही टाइगर फ्रेजाइजी की तीसरी फिल्म के विदेशी शेड्यूल को खत्म कर सलमान खान स्वदेश लौटे हैं।

अब खबरें आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म पठान के लव सॉन्ग की शूटिंग के सिलसिले में अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए 7 अक्टूबर को विदेश रवाना होंगे। वहीं फिल्म के निर्देशक और प्रॉड्यूस इस लव सॉन्ग को ऐसी लोकेशन पर फिल्माना चाहते हैं, जो फिल्मों में कभी ना दिखाई गई हो। वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म की शूटिंग पिछल कुछ महीनों से मुंबई में चल रही थी। जानकारी के अनुसार फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग को निपटा लिया गया है। अब दुनिया भर में कोरोना की रफ्तार सुस्त हो चुकी है। ऐसे में आदित्य चोपड़ा ने इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को अंतरराष्ट्रीय लोकेशन पर शूट करने की अनुमति क्रू को दे दी है।

फिल्म की टीम स्पेन के मायोर्का द्वीप के लिए रवाना होगी और वहां से स्पेन की कई ऐतिहासिक जगहों पर फिल्म की शूटिंग होगी। बता दें कि पठान के कुछ हिस्से को दुबई जैसी शानदार लोकेशन पर भी फिल्माया गया है। वहीं दुबई में शूटिंग के दौरान के कुछ वीडियो लीक भी हुए थे। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पठान की शूटिंग लंबे समय से जारी है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। वहीं पठान में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

आपको बता दें कि शाहरुख खान पठान से लंबे वक्त बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें आखिरी साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया था। उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही, जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था।

Related Articles

Back to top button