ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त... नवी मुंबई में वोटर लिस्ट के 3404 SIR फॉर्म लीक: BJYM नेता फोटोकॉपी कराते रंगे हाथों पकड़ा, 5 BLO सस्... नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य
देश

लखनऊ में UP राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी, झारखंड के नक्सली संगठन की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के राजभवन को यह धमकी भरा पत्र झारखंड के नक्सली संगठन टीएसपीसी Naxalite organization TSPC की ओर से मिला है।

राजभवन को डायनामाइट से उड़ाने का धमकी भरा पत्र आने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है। यह धमकी झारखंड के उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) की ओर से दी गई है। पत्र मंगलवार को ही डाक से राजभवन पहुंचा था। पत्र में 10 दिनों के अंदर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन छोड़कर न जाने पर राजभवन को डायनामाइट से उड़ा देने की धमकी दी गई है। प्रकरण सामने आने के बाद आइजी सुरक्षा ने राजभवन का भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा भी लिया। मामले को लेकर देर रात हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है।

राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी से संपर्क किया और पत्र की जानकारी दी। राव ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए राजभवन ने संबंधित पत्र गृह विभाग को भेज दिया है। अपर मुख्य सचिव गृह का कहना है कि उन्होंने डीजीपी ओपी सिंह, डीजी इंटेलीजेंस भवेश सिंह व एडीजी सुरक्षा मुख्यालय दीपेश जुनेजा को पत्र भेज स्थिति का पूर्ण आंकलन करते हुए प्रारंभिक जांच के निर्देश दिए गए हैं।

राजभवन की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रकरण की जांच रिपोर्ट बुधवार शाम तक देने को कहा है। राजभवन की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार उपाय करने के भी निर्देश दिए गए हैैं। राजभवन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त मुस्तैदी बरतने व हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखने की हिदायत भी दी गई है। एडीजी कानून-व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। लखनऊ पुलिस को भी सतर्क किया गया है। प्रकरण में हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराकर आगे की छानबीन की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button