ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
विदेश

महाभियोग जांच की रिपोर्ट में ट्रंप दोषी करार, कहा- राष्ट्रहित से किया समझौता

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के खिलाफ चल रही महाभियोग जांच की प्राथमिक रिपोर्ट जारी हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाली अमेरिकी सदन की न्यायिक समिति ने बुधवार सुबह रिपोर्ट जारी किया। इस रिपोर्ट में डोनाल्‍ड ट्रंप को अपने व्‍यक्तिगत और राजनीतिक उद्देश्‍यों के लिए देश के हित से समझौता करने और अपने ऑफिस की शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए आगामी राष्‍ट्रपति चुनाव में अपने पक्ष में विदेशी मदद मांगने का दोषी करार दिया गया है। दूसरी ओर, व्हाइट हाउस के प्रवक्‍ता ने इस रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इसे एकतरफा झूठी कार्रवाई करार दिया है।

300 पेज की इस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने यूक्रेन को पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन और उनके बेटे से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ अपने यहां जांच शुरू करने की घोषणा देने के लिए कई प्रस्ताव दिए थे। ट्रंप को दोबारा राष्‍ट्रपति बनाने के अभियान में इस मदद के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति को सैन्य मदद देने का वादा किया गया था। ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बातचीच होने की भी पुष्टि की गई है।

तीन सौ पन्नों की रिपोर्ट में ट्रंप पर कई आरोप

तीन सौ पन्नों की इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी इतिहास में ट्रंप को छोड़कर किसी भी राष्ट्रपति ने एक्जीक्यूटिव अधिकारियों को संसद के सामने गवाही नहीं देने का सीधा आदेश नहीं दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने संसदीय गवाहों को सार्वजनिक रूप से धमकी दी, जो संघीय अपराध है। रिपोर्ट में ट्रंप पर महाभियोग जांच को बाधित करने के प्रयास का आरोप भी लगाया गया है। रिपोर्ट में जांच को आगे भी जारी रखने के लिए सिफारिश की गई है।

जानें- क्या है पूरा मामला

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में संभावित प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन समेत अपने घरेलू प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने के लिए यूक्रेन से गैरकानूनी तौर पर मदद मांगी। हाउस ज्युडिशियरी कमेटी बुधवार को इस पर सुनवाई शुरू करेगी कि क्या जांच में शामिल किए गए सबूत ‘राजद्रोह, घूस या अन्य अपराधों और खराब आचरण’ के आधार पर संवैधानिक रूप से महाभियोग चलाने के मानकों को पूरा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button