ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी के होटल पर CRPF और पुलिस की दबिश, बोले- हार के डर से बौखलाई भाजपा, मुझे दबाने की कर रही कोशिश

बिलासपुर: बिलासपुर के निजी होटल में चल रहे शादी समारोह के बीच सीआरपीएफ और पुलिस ने दबिश दी। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव के ठिकाने पर पीछा करती टीम निजी होटल पहुंची थी। जहां करीब एक घंटे तक निजी होटल को पुलिस और सीआरपीएफ ने सील किया। होटल में तालाबंदी करने पर शादी पार्टी में पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया और गोली मारने दो देखेंगे कहते हुए सीआरपीएफ का विरोध किया।

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने डराने और धमकाने का आरोप लगाया और कहा बिलासपुर में भाजपा की हार से बौखला गई है। प्रशासन मुझे परेशान कर रहा है। भाजपा इतना डर चुकी है कि मेरे पीछे निर्वाचन आयोग और पुलिस की टीम छोड़ रखी है।

उन्होंने कहा कि मैं किसी से नहीं डर रहा हूं, मुझे बुलाओ, जहां बुलाना है, मेरे से समस्या है तो मुझे जेल में डाल दो, सूली पर टांग दो, बिलासपुर की जनता को परेशान करेंगे तो मैं इसका विरोध करूंगा।

मुझे रखना है तो रख लो, जहां जो जांच करना है कर लो, चाहे गाड़ी हो या कमरे को चेक कर लो, दो दिन पहले मेरे कार्यकर्ताओं को डराने पुलिस अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज कर चुकी है। भाजपा तानाशाही कर रही है, जिस तरह दिया बुझने से पहले फडफड़ती है, वही हाल बीजेपी का हो चुका है।

Related Articles

Back to top button