ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
मध्यप्रदेश

प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बढ़ रही छात्रों की संख्या, एबीसी आइडी जरूरी

जबलपुर। शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रवेश को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार से आनलाइन काउंसिलिंग शुरू कर दी। बुधवार से शुरू हुए एडमीशन को लेकर छात्र महाविद्यालयों में जानकारी लेने पहुंच रहे है। कई छात्र महाविद्यालय पहुंचकर पंजीयन करा रहे तो कई आनलाइन पोर्टल मे जाकर स्वयं ही पंजीयन कर रहे है।

पारंपरिक कोर्स की तरफ रूझान ज्यादा

 

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी छात्रों में पारंपरिक कोर्स की तरफ रूझान ज्यादा देखने को मिल रहा है। एडमीशन को लेकर कालेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए है। जिसमें छात्रों की जिज्ञासा को समाधान किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन के बाद दो मुख्य और एक कालेज स्तर पर काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद 20 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

 

प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्था में काफी बदलाव

विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। प्रत्येक विद्यार्थी से एकेडमी बैंक आफ क्रेडिट (एबीसी)-समग्र आईडी बताना है। साथ ही पहली मूल निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य किया है। ये जानकारी देने के बाद ही विद्यार्थियों की पंजीयन पूरा माना जाएगा। उसके बाद ही दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। विशेषज्ञों के मुताबिक ज्यादातर विद्यार्थियों के पास एबीसी आइडी नहीं है, जो पंजीयन के दौरान बनाया जा सकता है।

 

पंजीयन की प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा

 

शहर के सरकारी-निजी कालेजों से संचालित पाठ्यक्रमो में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विभाग ने पारंपरिक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 1 से 20 मई तक पंजीयन होंगे। इस बार प्रवेश नियमों में बदलाव किया है। पहली बार समग्र-एबीसी आइडी, मूल निवासी, विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानकारी देना है। उसके बाद ही पंजीयन की प्रक्रिया को पूरा माना जाएगा। उसके बाद ही छात्र-छात्राएं अंकसूची, आय-जाति प्रमाण पत्र अपलोड कर सकेंगे।

 

मेरिट के आधार पर कालेज आवंटित होंगे

 

अधिकारियों के मुताबिक से दस्तावेजों का सत्यापन कई कालेजों में शुरू हो गया है। सरकारी कालेजों को हेल्प सेंटर बनाया है। सत्यापन की प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों को पसंदीदा कालेज व कोर्स चुनना होंगे। इसके बाद विद्यार्थियों की मेरिट बनाई जाएगी। उसके आधार पर कालेज आवंटित होंगे।

 

महाकोशल कालेज में बीएससी कोर्स प्रारंभ

 

महाकोशल कालेज के एडमीशन प्रभारी डा राजेश शामकुंवर ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 से कालेज में बीएससी नया पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्र जानकारी लेने पहुंच रहे है। छात्रों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्हें विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया जा रहा है।a

Related Articles

Back to top button