ब्रेकिंग
Muktinath Yatra: भारत-नेपाल के बीच शुरू हुई सीधी बस सेवा; जानें मुक्तिनाथ यात्रा का रूट, किराया और स... Dhurwa Dam Encroachment: धुर्वा डैम अतिक्रमण मामले की अब ACB करेगी जांच, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने... Ranchi Crime News: रांची के पुंदाग में नाबालिग लड़के की हत्या, निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मिला लहूलु... Viksit Bharat Mission: साइकिल पर राष्ट्र निर्माण का संदेश, 'नशा-मुक्त भारत' के संकल्प के साथ देश भ्र... Dhanbad Election: संजीव सिंह और भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी का नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशास... Ranchi Khadgarha Bus Stand: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगजनी की घटनाओं का बड़ा खुलासा, CCTV की मदद से एक ... Jharkhand High Court: रांची के 3 डैमों में अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, DC से मांगी विस्तृत रिपोर्ट; ज... Deoghar Election: देवघर में 'लेटरपैड वार' तेज, जेएमएम ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को नकारा; बीज... Ranchi Mayor Election: मेयर पद के लिए रोशनी खलखो ने भरा नामांकन, अंतिम दिन रांची कलेक्ट्रेट में उमड़... Cancer Awareness: कैंसर से डरें नहीं, डटकर मुकाबला करें! समय रहते पहचान और सही इलाज से संभव है जीत
मध्यप्रदेश

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के डिप्टी कलेक्टर अभयसिंह खराड़ी को बड़वानी जिला पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में भोपाल से गिरफ्तार किया है। खराड़ी बड़वानी जिले में डिप्टी कलेक्टर रह चुके हैं। एक महीने पहले उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। 2016 में भी खराड़ी बड़वानी जिले में एसडीएम रह चुके हैं। डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खराड़ी ने इसी दौरान पीड़िता से दुष्कर्म कर उसे डराया धमकाता था। इस मामले में पीड़िता द्वारा चार दिन पूर्व खराड़ी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया। उसके बाद बड़वानी पुलिस भोपाल पहुंची और डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार दोपहर महिला थाने में उनके प्रकरण की फाइल तैयार कर पुलिस ने जिला न्यायालय में पेश किया। जहां से शाम को उन्हें केंद्रीय जेल भेजा गया। अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुके है। वहीं बीते वर्ष डिप्टी कलेक्टर के रुप में बड़वानी में उनका स्थानांतरण हुआ था। हाल ही में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के पूर्व उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ है। अभयसिंह के खिलाफ एक महिला ने 29 अप्रैल को बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। बड़वानी महिला थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी के लिए भेजी गई। साइबर टीम की मदद से डिप्टी  कलेक्टर को भोपाल में पकड़ा गया है।

डॉ. अभयसिंह खराड़ी पर बड़वानी में मामला दर्ज होते ही वो उज्जैन डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहते हुए फरार हो गए थे। इसको लेकर बड़वानी से महिला थाना प्रभारी सहित चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची। हालांकि खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्वीच ऑफ कर रखा था। उनकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात गिरफ्तार किया। कुछ वर्ष पूर्व अभयसिंह खराड़ी बड़वानी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रह चुके है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद बीते वर्ष ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर के रुप में भेजा गया था। इसके बाद उनका उज्जैन जिले में ट्रांसफर हो गया था।

Related Articles

Back to top button