ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
दिल्ली/NCR

3000 KM और 50 ठिकानों पर छापेमारी, क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-UP से 11 हथियार तस्करों को दबोचा

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की टीम ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें पिस्टल बेचने वाले, ट्रांसपोर्टर खरीदने वाले समेत कई अन्य आरोपी शामिल हैं. क्राइम ब्रांच की टीम ने सिंडिकेट का खुलासा करने के लिए लगभग 3000 किलोमीटर तक का सफर तय किया है. इसके बाद पूरे नेक्सस का भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच ने 12 पिस्टल, 2 मैगजीन, 50 कारतूस बरामद किए हैं.

उत्तर प्रदेश और दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम हथियार तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने के लिए तकरीबन 1 महीने से इनपुट जुटा रही थी. इनपुट के आधार पर क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने उत्तर प्रदेश के लगभग 50 ठिकानों पर छापेमारी की है.

क्राइम ब्रांच को यहां से मिला इनपुट

क्राइम ब्रांच मे तैनात एक पुलिसकर्मी को इनपुट मिला था कि शाकिब नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ अपनी कुछ फोटो अपलोड की है, जिससे लोगों के मन में डर पैदा किया जा सके. क्राइम ब्रांच ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी शाकिब को जहांगीरपुरी इलाके से हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने शाकिब के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

बदमाशों को अच्छे दामों में बेचता था हथियार

पूछताछ में शाकिब ने बताया कि उसने वीडियो अपलोड किया था, लेकिन बाद में वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया थाय उसने बताया कि वह इमरान उर्फ बल्लू से हथियार खरीदता था. इलाके में लोकल बदमाशों को हथियार अच्छे दामों में बेच दिया करता था. लोगों के दिल में खौफ बनाने के लिए सोशल मीडिया पर पिस्टल संग अपनी फोटो अपलोड करता था.

खुर्जा, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर में क्राइम ब्रांच की छापेमारी

आरोपी शाकिब ने खुलासा किया कि वह दिल्ली के जहांगीरपुरी के इमरान उर्फ ​​बल्लू से हथियार खरीदता था. बल्लू यूपी के खुर्जा के रहने वाले जिशान उर्फ ​​नाइक से हथियार खरीदता था. इस इनपुट के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के खुर्जा, अलीगढ़, सिकंदराबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर समेत कई ठिकाने पर छापेमारी की है. इस जांच में पता चला कि हथियार सप्लायर बदमाशों को एक पिस्टल 50 हजार से 70 हजार में बेचा करते थे.

मोहम्मद शमीम है हथियारों की तस्करी का सरगना

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली में आर्म्स नेक्सस का सरगना मोहम्मद शमीम उर्फ हाजी शमीम है. उसने खुलासा किया कि पिछले 20 सालों से हथियारों की तस्करी कर रहा है. वह इन हथियारों की तस्करी से अच्छे पैसे कमाता था. अच्छी जिंदगी जीने के लिए हथियारों की सप्लाई करता है.

Related Articles

Back to top button