ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
मनोरंजन

आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. आमिर की बेटी आयरा भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं. इसी बीच आयरा ने अपनी शादी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. शादी के कई महीने गुजर जाने के बाद उन्होंने नए वीडियो के जरिए फैन्स को अपनी शादी की अनदेखी झलक दिखाई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

साल 2024 की शुरुआत में आयरा खान और नूपुर शिखरे शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ हुई थी. आयरा और नुपूर की शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था, क्योंकि इस शादी में काफी कुछ हटकर देखने को मिला था. उदयरपुर में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया गया था. अब शादी के लगभगद 4 महीने बीत जाने के बाद आयरा ने अपनी शादी का वीडियो शेयर फिर से लाइमलाइट लूट ली है.

आयरा के शेयर किए गए वीडियो में प्री-वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी तक के कई शानदार पल दिखाए गए हैं. जिसमें से एक झलक ऐसी है, जो देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है. दरअसल अपनी बेटी आयरा को दुल्हन बना देख आमिर खान की आंखों से आंसू छलक उठते हैं. हर पिता के लिए ये पल काफी इमोशनल होता है. हालांकि एक या दो बार नहीं बल्कि इस वीडियो में आमिर खान की आंखें तीन बार नम नजर आईं.

इतना ही नहीं वीडियो में आमिर खान अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि आयरा बहुत जल्दी बड़ी हो गईं थी. यहां तक कि उनसे पहले आयरा बड़ी हो गई थीं. अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए भी सुपरस्टार काफी इमोशनल फील कर रहे हैं. इस वीडियो में किरण राव से लेकर आयरा की सासु मां तक ने उनके बारे में काफी अच्छी-अच्छी बातें की हैं.

Related Articles

Back to top button