ब्रेकिंग
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत: अब तक 6 करोड़ से अधिक की कमाई राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय का दौर खत्म, गोविंद देव गिरी नए महासचिव, पूर्व एयर मार्शल बने CEO रायपुर सुसाइड केस में टिकरापारा पुलिस की लापरवाही, 47 दिन बाद भी SIT के हाथ खाली बिहार के बक्सर में दो शिक्षकों पर 12 छात्राओं से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, ग्रामीणों ने... बीकमपुर गांव में साले-बहनोई के विवाद में खूनी संघर्ष, 5 घायल कानपुर रेफर, आरोपी पवन की इलाज के दौरान... Bengal Politics: तृणमूल कार्यालय पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी का तीखा हमला, हाईकोर्ट से संज्ञान लेन... Delhi Firing Incident: प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, नरेला में CCTV खंगाल र... एम्स दिल्ली में 15 वर्षीय तन्वी की मौत पर बवाल: सालों तक सर्जरी टालने के आरोप, निदेशक ने बैठाई उच्चस... यूपी में स्वाइन फ्लू पर सीएम योगी का बड़ा फैसला: सरकारी अस्पतालों में H1N1 जांच पूरी तरह मुफ्त, प्रा... पंजाब वोटर लिस्ट से कटा सांसद राघव चड्ढा का नाम: नाम के आगे दर्ज हुआ 'परमानेंटली शिफ्टेड', AAP सरकार...
देश

डेंगू से 15 दिनों में खत्म हो गया पूरा परिवार, सिर्फ एक नवजात बचा

तेलंगानाः डेंगू के कहर से 15 दिनों के अंदर एक पूरा परिवार खत्म हो गया। अब इस परिवार में सिर्फ एक नवजात बच्चा बचा है। डेंगू की वजह से बच्चे की मां, पिता, बहन और परदादा सभी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के मंचेयिरयल जिले में रहने वाले परिवार में अब सिवाए एक बच्चे के कोई नहीं बचा है। बुधवार को इस परिवार की 28 साल की महिला सोनी ने बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस परिवार में सबसे पहले सोनी के पति जी. राजगट्टू (30) को डेंगू हुआ था।

राजगट्टू एक शिक्षक थे, जैसे ही उनको डेंगू का पता चला तो परिवार करीमनगर में शिफ्ट हो गया। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान 16 अक्तूबर को राजगट्टू की मौत हो गई। इसके बाद राजगट्टू के 70 वर्षीय दादा लिंगाय को भी डेंगू हो गया और 20 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। परिवार अभी इन दो मौतों से उभर नहीं पाय था कि राजगट्टू की 6 साल की बेटी श्रीवर्षिनी को भी डेंगू हो गया और इलाज के दौरान दिवाली वाले दिन 27 अक्तूबर को उसकी भी मौत हो गई। राजगट्टू की पत्नी सोनी गर्भवती थी।

परिवार में ऐसे एक के बाद एक मौतों को लेकर वह सदमे में थी कि इस वायरल बीमारी ने उसे भी जकड़ लिया। सोनी को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मंगलवार को सोनी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद बुधवार 30 अक्तूबर को अस्पताल में महिला की भी मौत हो गई। 15 दिनों में पूरे परिवार के इस तरह खत्म हो जाने से जहां लोग दहशत में है वहीं इस घटना ने राज्य सरकार को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। तेलंगाना हाईकोर्ट पहले ही राज्य में डेंगू के खतरे को लेकर सरकार को चेता चुकी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button