ब्रेकिंग
रायसेन जिला जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली; गंभीर हालत में भोपाल... दतिया के सरकारी SC हॉस्टल में बदहाली: चावल में कीड़े, बेड से बंधा मिला कुत्ता; तहसीलदार के छापे में ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी घमासान: नेहरू स्टेडियम को लेकर कांग्रेस और निगम आमने-सामने रायसेन में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा: हेल्थ कैंप के नाम पर 17 बुजुर्गों को भर्ती कर लाखों क... ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगातें; ऑनलाइन KCC पोर्टल और कृषक कवच योज... आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ...
देश

दिल्ली के डेढ़ लाख से अधिक ऑटो-टैक्सी चालकों को आज से दिए जाएंगे 5000-5000 रुपये

नई दिल्ली। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार सोमवार से बड़ी राहत देते हुए एक लाख 56 हजार ऑटो और टैक्सी वालों के खाते में पांच-पांच हजार रुपये डालेगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Delhi Transport Minister Kailash Gehlot) ने रविवार को ऑटो व टैक्सी चालकों के साथ ऑनलाइन हुई बैठक में यह भरोसा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जिन लोगों का पिछले साल किसी कारण से पंजीकरण नहीं हो सका था और उन्हें राशि नहीं मिल सकी थी, ऐसे चालक मंगलवार से अपना पंजीकरण करा सकेंगे।

लॉकडाउन के चलते दिल्ली सरकार ने ऑटो व टैक्सी चालकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है। आटो टैक्सी चालक इस राशि के इंतजार में हैं। मदद के इंतजार में ऐसे एक लाख 56 हजार ऑटो और टैक्सी चालक हैं। ये वे लोग हैं जिन्हें पिछले साल भी सरकार की ओर से लॉकडाउन में मदद मिली थी। इन लोगों की मदद के लिए ऑटो टैक्सी से जुड़े संगठन मांग भी कर रहे हैं।

यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के चलते दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पिछले वर्ष की तरह ऑटो-टैक्सी, ई-रिक्शा मालिक व अन्य छोटे व्यावसायिक वाहनों के परमिट धारकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव को अब कैबिनेट से मंजूरी भी मिल चुकी है। वे पीएसवी (पब्लिक सर्विस व्हीकल) बैज धारक जिनका बैज और लाइसेंस एक फरवरी 2020 तक मान्य था, वह भी योजना के पात्र हैं।

यहां पर बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने ज्यादा भीषण कहर बरपाया, जिसके चलते दिल्ली समेत कई राज्यों में कहर बरपाया, जिससे लॉकडाउन तक लगाने का फैसला लेना पड़ा। ऐसे में कारोबार, बाजार और रोजगार प्रभावित हुए और इसका सीधा असर ऑटो-टैक्सी चालकों की कमाई पर पड़ा।

Related Articles

Back to top button