ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
देश

जानें देश में कहां-कहां बढ़ा लॉकडाउन, आगे कौन से राज्य कर रहे पाबंदियां हटाने की तैयारी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन और लॉकडाउन जैसी कठोर पाबंदियां लागू हैं। ये पाबंदियां कई राज्य़ों में मई के पहले हफ्ते से लागू हैं तो कुछ राज्यों में ये मार्च-अप्रैल से ही चल रहा है। इस बीच दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों ने लॉकडाउन को ब़़ढाया है। कोरोना केस में कमी के बावजूद कोई राज्य खतरा उठाने को तैयार नहीं है। हालांकि, कई राज्य अभी अनलॉक पर विचार भी कर रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से भी जून के पहले हफ्ते से लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए जानते हैं देशभर में लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर क्या है तैयारी…

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत इन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन

रविवार को दिल्ली ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया। अब यह 31 मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। हरियाणा ने भी 31 मई तो राजस्थान ने आठ जून तक लाकडाउन ब़़ढाया है। राजस्थान सरकार ने इससे पहले 10 से 24 मई तक लॉकडाउन लगाया था, जिसे अब आठ जून को प्रात: पांच बजे तक ब़़ढा दिया गया है। शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कोरोना क‌र्फ्यू तो तमिलनाडु और मिजोरम में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया।

मप्र के कई जिलों में बढ़ा कर्फ्यू, इंदौर में एक जून से अनलॉक

मध्य प्रदेश के कई जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। 24 जून की सुबह छह बजे तक लागू कोरोना कर्फ्यू को एक जून की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया है। इंदौर में 31 मई तक कोरोना कफ्र्यू लागू है। इसमें भी 28 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा जिसमें किराना, फल-सब्जी मंडी को भी बंद किया गया है। पेट्रोल पंप, दवा दुकानें और दूध सप्लाई जारी है। इंदौर में एक जून से लाकडाउन खोलने की तैयारी है।

दिल्ली में अनलॉक की तैयारी !

दिल्ली में 31 मई से अनलॉक की तैयारी हो रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कोरोना से युद्ध खत्म नहीं हुआ। अगर कोरोना के मामलों के घटने का सिलसिला अगले एक सप्ताह तक इसी तरह जारी रहा तो 31 मई से धीरे-धीरे अनलॉक शुरू कर देंगे।

जून के पहले हफ्ते से राहत के संकेत 

देश में कोरोना सक्रमण में तेजी से आ रही गिरावट और ठीक होते मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते जून के पहले हफ्ते से लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इस दौरान आर्थिक गतिविधियां बहाल होंगी। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लॉकडाउन हटाने में फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा गया है कि पॉजिटिविटी दर तय मानक के दायरे में आने के बावजूद इस पर नजर रखनी होगी कि संख्या फिर से बढ़नी शुरू न हो।

Related Articles

Back to top button