ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
मध्यप्रदेश

Jabalpur के गौरीघाट में गैंगवार, गैगस्टर के भाई पर अज्ञात आरोपितों ने चलाई गोलियां

जबलपुर। गौरीघाट में शनिवार को सरेआम गोलियां चली। गैगस्टर विजय यादव के भाई रतन यादव पर अज्ञात हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में गोली चलाई। एक के बाद एक कई फायर हुए। हमले में रतन और उसका साथी घायल हो गया। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इधर आरोपित हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। गोली चलाने वाले अज्ञात आरोपित एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटर साइकिल में सवार होकर आए थे।

थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि घटना करीब 3.30 बजे हुई। रतन यादव अपने साथी शुभम समथ के साथ खारीघाट नर्मदा दर्शन करने आया था। नर्मदा दर्शन के बाद रतन बाइक पर वापस लौट रहा था। वह गौरीघाट के आगे पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक सवार तीन युवक आए और गोली चलाना शुरू कर दिया। एक के बाद एक छह फायर हुए। गोली कुछ दूर से चलने की वजह से बाइक पर जा रहे रतन यादव की कमर और पीठ में गोली के छर्रे जा घंसे। वहीं बाइक चल रहे रतन यादव के दोस्त शुभम को जांघ में गोली लगी। इस घटना से आसपास दहशत का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर बदहवास होकर भागने लगे। हमलावर भी हवाई फायर करते हुए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले अज्ञात तीन युवक थे। जो बिना नंबर की पल्सर गाड़ी में सवार होकर आए थे। ये रेत नाका से गोरखपुर की तरफ घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए।

छह खोखे मिले- थाना प्रभारी नेहरू खंडाते ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर छह खाली खोखे मिले हैं। गोली 32 बोर की पिस्टल से चलाई गई थी। उनके अनुसार रतन यादव और उसका साथी गोली लगने से घायल है।

कौन है रतन यादव- गैंगस्टर विजय यादव और उसके साथी समीर को नरसिंहपुर पुलिस ने एनकाउंटर में अगस्त 2019 को मार गिराया था। विजय यादव का नाम चेरीताल में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में आया था। विजय के भाई रतन यादव को पुलिस ने फरवरी 2018 को 50 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। रतन के पास एक देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन भी मिले थे। इसके अलावा गोरखपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष बिट्टू मिनोचा की 27 नवंबर 2011 को रात में घर जाते समय गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी रतन आरोपित था।

Related Articles

Back to top button