ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

पीयूष गोयल दूसरे कार्यकाल में सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर दे सकते हैं ध्यान

नई दिल्ली: पीयूष गोयल को एक बार फिर रेल मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। अपने दूसरे कार्यकाल में उनके सुरक्षा, किराए में वृद्धि किए बिना राजस्व जुटाने, पटरियों के पुनर्निर्माण, आधुनिकीकरण और अत्याधुनिक डिब्बों के उत्पादन में वृद्धि करने की दिशा में कदम उठा सकते हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गोयल के पिछले कार्यकाल में रेलवे में सबसे कम दुर्घटनाएं हुई थी और वह हमेशा इस बात को दोहराते रहे हैं कि शून्य दुर्घटना मानक के लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं। उनकी सबसे बड़ी चुनौती पटरियों की समय पर देखरेख और उनका पुनर्निर्माण करना होगा। उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना होगा कि रेलवे कारखानों में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के अत्याधुनिक डिब्बों का निर्माण बढ़े ताकि उनकी सेवाएं बढ़ाई जा सकें। अपने 20 विश्वसनीय सलाहकारों के साथ मिलकर काम करने के लिए पहचाने जाने वाले गोयल स्प्रेडशीट के माध्यम से हर परिचालन विवरण और आमतौर पर तथ्यों एवं आंकड़ों पर नजर रखते हैं। गोयल ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहे हैं और अधिकतर यात्रियों के तमाम प्रश्नों के उत्तर भी देते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button