ब्रेकिंग
जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, कन्हर नदी घाट पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, कोरिया-बस्तर और सुकमा में वेतन रोका और निल... छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और स्मृत... महादेव सट्टा ऐप घोटाला: प्रमोटर सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, 6000 करोड़ के महाघोटाले में बड़ा... बलौदा बाजार के सकरी बाईपास पर ड्राइवरों का उग्र प्रदर्शन, चक्काजाम से यातायात ठप— जूते-चप्पलों की मा... बलरामपुर-रामानुजगंज में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, बंगाली मूर्तिकार बना रहे भगवान सूर्य की आकर्षक ... बलौदा बाजार में किराए के मकान से मिला महिला का संदिग्ध शव, 14 साल से लिव-इन में रह रहे पार्टनर से पू... बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप बस्तर में ड्राइवर संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल से थमे वाहनों के पहिए, राशन और पेट्रोल परिवहन ठप
उत्तरप्रदेश

रामपुर में हिंदुओं के घर के बाहर पलायन के पोस्टर, सीएम योगी से मदद की गुहार

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच उत्तर प्रदेश का रामपुर जिला चर्चा में आ गया है. रामपुर जिले में हिंदू समाज के लोगों ने अपने घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगाए हैं. ये पोस्टर स्वार इलाके के घोसी पूरा पट्टी गांव में हिंदू समाज के घरों में लगे हैं. गांव के ही दूसरे समाज के लोगों से मारपीट के बाद ऐसा किया गया है. दूसरे समाज के लोगों के साथ हुए लड़ाई-झगड़े के बाद गांव के कुछ हिंदू समाज के लोगों ने घरों में पलायन के पोस्टर लगा दिए. साथ ही इन लोगों ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है.

इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को हुई तो तुरंत जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस की एक टीम स्वार इलाके के घोसी पूरा पट्टी के गांव में पहुंच गई. पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद गांव के लोग मान गए. अपना घर छोड़कर व पलायन करने की बात से मना करने लगे.

घर में घुसकर की मारपीट

बता दें कि रामपुर के स्वार क्षेत्र के घोसी पूरा पट्टी मुस्लिम बाहुल्य गांव है. गांव के ही व्यक्ति दिनेश कुमार का आरोप है कि पास के ही रिजवान से किसी बात हो लेकर कहा सुनी हो गई थी. गांव के रिजवान नाम के व्यक्ति ने उनके घर में घुस कर मारपीट की थी. इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी. इसके बाद भी आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब जाकर पीड़ित परिवार ने इस मामले में सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है.

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गांव से पलायन करने की धमकी दे दी. हिंदू समाज के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगा दिए. इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.

इस तरह माना हिंदू परिवार

इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 30 मार्च को गांव में दो पक्षों का झगड़ा हुआ था. इसके बाद मेडिकल कराया गया था. इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था. पीड़ित पक्ष को ये लगा कि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हो रही है. रविवार को सीओ भी पीड़ित पक्ष के घर पहुंचे थे. घर पहुंचकर पीड़ित पक्ष को पुलिस की कार्रवाई से अवगत कराया गया है. अब पीड़ित पक्ष पूरी तरह संतुष्ट है. गांव से पलायन न करने की बात पर मान भी गए हैं.

Related Articles

Back to top button