ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
दिल्ली/NCR

नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद

दिल्ली की सभी सात सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान है. आज यहां नामांकन की आखिरी तारीख है. कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार आज उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से पर्चा भरेंगे. इससे पहले कन्हैया ने पूजा-हवन किया. उन्होंने सभी धर्मों के गुरुओं से भी आशीर्वाद लिया. मुस्लिम बहुल उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच भिड़ंत है. तिवारी यहां से दो बार के सासंद हैं जबकि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 में उन्होंने पहली बार बेगुसराय सीट से संसदीय चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था. दो पूर्वांचलियों के बीच होने वाले इस मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा.

पहले जान लीजिए इस सीट का समीकरण

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा सीटें आती हैं. इसमें बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी, रोहतास नगर, सीलमपुर, घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर, मुस्तफाबाद और करावल नगर सीट शामिल हैं. इन 10 विधानसभा सीटों में रोहतास नगर, घोंडा और करावल नगर में बीजेपी के विधायक हैं जबकि बाकी सात विधायक आम आदमी पार्टी (AAP) के हैं. हालांकि, लोकसभा और विधानसभा चुनाव का वोटिंग पैटर्न काफी अलग होता है. इस लिहाज से 2024 का मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है.

मनोज तिवारी पर पार्टी ने तीसरी बार जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मनोज तिवारी पर तीसरी बार भरोसा जताया है. पार्टी ने दिल्ली की सभी सातों सांसदों में से छह का टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि मनोज तिवारी इकलौते सांसद हैं, जिन पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. उत्तरी-पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी कांग्रेस के जेपी अग्रवाल और शीला दीक्षित जैसे दिग्गज नेताओं शिकस्त दे चुके हैं. ऐसे में कन्हैया कुमार उत्तरी-पूर्वी सीट पर मनोज तिवारी को टक्कर दे पाएंगे, इसका पता को 4 जून को ही चलेगा.

दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग

बता दें कि दिल्ली की सभी सातों सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान है. कांग्रेस इस बार दिल्ली की तीन सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी राजधानी की चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार, उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज और चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को टिकट दिया है. वहीं AAP ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, दक्षिणी दिल्ली से सहीराम पहलवान, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा और पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने किसको कहां से दिया है टिकट?

  • चांदनी चौक – प्रवीण खंडेलवाल
  • नई दिल्ली – बांसुरी स्वराज
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली – मनोज तिवारी
  • दक्षिणी दिल्ली – रामवीर सिंह बिधूड़ी
  • पश्चिमी दिल्ली – कमरजीत सेहरावत
  • पूर्वी दिल्ली – हर्ष मल्होत्रा
  • उत्तर पश्चिमी दिल्ली – योगेंद्र चांदोलिया

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत हासिल की थी.

Related Articles

Back to top button