ब्रेकिंग
चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्... Heart Blockage Symptoms: चलने पर सांस फूलना और सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर हा... Dangerous Building Demolition: कटनी में हादसे का सबब बनी जर्जर अग्रवाल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मुख्... Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया
मध्यप्रदेश

वोट पड़े 11 EVM में दिखे 50… दिग्विजय सिंह ने लगाए बजरंगबली के नारे..बताया चमत्कार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा से कांग्रेस की उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ भोपाल में मतदान किया। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ की घटना को लेकर EVM पर निशाना साधा। दरअसल राजगढ के एक मतदान केंद्र पर सिर्फ 11 वोट डाले गए लेकिन EVM में 50 वोट दिख रहे थे। इसपर दिग्विजय ने कहा कि यही तो EVM का चमत्कार है। वहीं मतदान पर दिग्विजय ने कहा कि जनता मोदी की जनविरोधी नीतियों कें खिलाफ वोट कर रही है। मतदान के पहले दिग्विजय अपनी पत्नी अम्रता सिंह के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। मतदान के बाद दिग्विजय सिंह जय बजरंगबली के नारे लगाते भी नज़र आये।

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह राजगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी है। उन्होंने एक पोलिंग बूथ का जिक्र करते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। जहां सिर्फ 11 वोट डाले गए लेकिन EVM में 50 वोट दिख रहे थे। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया और गड़बड़ी को लेकर EVM का चमत्कार बताया है और कहा कि वोटिंग में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता पंकज यादव को थाने में बैठाया जाता है लेकिन बीजेपी के आपराधिक किस्म के लोगों को खुला छोड़ दिया जाता है

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे से दूर रखा गया है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं को पोलिंग बूथ के 100 मीटर के अंदर भगवान राम के पोस्टर-बैनर के साथ जाने दिया जा रहा है। जाहिर है कि पूरा प्रशासन बीजेपी के हित में काम करता हुआ दिख रहा है।

आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 29 लोकसभा सीट में से 9 पर मतदान जारी है। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। प्रदेश की 9 हॉट सीट जिसमें ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल पर वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में कई दिग्गजों सिंधिया, दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान की साख दाव पर लगी है। बता दें कि मध्य प्रदेश में मतदान के लिए बनाए गए कुल 20,456 केंद्रों में से 1,043 का प्रबंधन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। तीसरे चरण के लिए नौ महिलाओं समेत कुल 127 उम्मीदवार मैदान में हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 22 उम्मीदवार हैं, जबकि भिंड में सबसे कम सात उम्मीदवार हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह शामिल हैं।

कुल मिलाकर 1.77 करोड़ मतदाता मुरैना, भिंड (अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ रहे 127 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। बैतूल (एसटी के लिए सुरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र में मतदान पहले 26 अप्रैल को होना था, लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Related Articles

Back to top button