ब्रेकिंग
Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक... Swachhata Hi Seva Raipur: रायपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प; डिप्टी सीएम साव और जनप्रतिनिधिय... Asian Games 2026 India Medals: स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और टेबल टेनिस में मिक्स्ड डबल्स ने पक्का कि... Drishyam 3 Cast on Kapil Sharma Show: अजय देवगन अपनी टीम के साथ करेंगे शिरकत, 26 सितंबर को होगा प्री... Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ...
खेल

बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम टी20 में अपनी स्ट्राइक रेट को लेकर अक्सर क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस के निशाने पर बने रहते हैं. कई एक्सपर्ट्स का तो ये भी मानना है कि उन्हें टी20 में ओपनिंग नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इसकी वजह से दूसरे बल्लेबाजों को मौका नहीं मिल पाता. टी20 वर्ल्ड कप सामने है और फिर से उनके ओपनिंग करने के फैसले पर बहस शुरू हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली तो उनके ओपनिंग करने से इतने नाराज दिखे कि उन्होंने बाबर आजम को खुला चैलेंज दे दिया है.

तीन छक्के मारने का चैलेंज

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलेगी. इन सभी में बाबर आजम ही ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं. लेकिन कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स को ये रणनीति ठीक नहीं लग रही है. इस बीच पूर्व क्रिकेट बासित अली ने बाबर आजम को खुला चैलेंज दिया. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बाबर टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टॉप टीमों के खिलाफ लगातार तीन सीधे छक्के लगा दें तो वो टीवी पर आना बंद कर देंगे. साथ ही अपना यूट्यूब चैनल भी डिलीट कर देंगे. लेकिन बाबर इस काम में अगर फेल हो जाते हैं तो उन्हें ओपनिंग स्लॉट छोड़ना होगा.

बासित अली ने ध्यान दिलाया कि बाबर को ये काम अमेरिका और आयरलैंड जैसी छोटी टीम के साथ नहीं बल्कि किसी टॉप टीम के साथ ही करना है. उन्होंने आगे कहा कि अगर वो इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं तो सामने से आकर बता दें.

कप्तानी मिलने के बाद फिर संभाली ओपनिंग

बाबर आजम को ओपनिंग में आकर धीमा खेलने के काफी समय से उनके ही देश पूर्व खिलाड़ी आलोचना करते आ रहे हैं. उनका मानना है कि इस पोजिशन दो धमाकेदार शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों की जरुरत है. बाबर की कप्तानी जाने के बाद से उन्हें तीसरे नंबर भेज दिया गया था. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में दोबारा कप्तान बनाए जाने के बाद उन्होंने फिर से ओपनिंग शुरू कर दी है. पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड की सी टीम के सामने भी सीरीज नहीं जीत पाई थी. इसके बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने बाबर की धीमी बल्लेबाजी को इसका जिम्मेदार ठहराया था. अब आगे आने वाले आयरलैंड, इंग्लैंड और टी20 वर्ल्ड कप में वही ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. ऐसे में एक बार फिर क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

Related Articles

Back to top button