ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
देश

प्रधानमंत्री ‘24 कैरेट का सोना’,उनकी मंशा पर शक मत कीजिए : राजनाथ

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर मुसलमानों में “गलतफहमी पैदा करने के लिए” विपक्ष पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री “24 कैरेट का सोना” हैं और उनकी मंशा पर शक नहीं किया जाना चाहिए। महरौली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि कोई भी मूल निवासी “मुस्लिम भाई” पर उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा वोट हासिल करने के लिये मुसलमानों में डर भरा जा रहा है।

उन्होंने कहा,“हमारे प्रधानमंत्री 24-कैरेट हैं। उनकी मंशा पर शक नहीं किया जा सकता।” राजनाथ ने कहा कि यह सरकार ‘सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास’ में भरोसा करती है। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उनकी कथनी और करनी में अंतर है। सिंह ने कहा, “मेरा मानना है कि नेताओं को वादे नहीं करने चाहिए, और अगर वे करते हैं, तो फिर उन्हें निभाने के लिए उन्हें किसी भी हद तक जाना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button