ब्रेकिंग
हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य
मध्यप्रदेश

मेडिकल कालेज के आक्सीजन पाइप लाइन में छेद, गैस रिसाव की आवाज सुन घबराए लोग

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज के अस्पताल की आक्सीजन पाइप लाइन फूटने और गैस रिसाव की तेज आवाज सुनकर लाेग घबरा गए। तत्काल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की कसरत में पाइप लाइन के फूटे भाग की मरम्मत कर ली गई। इस दौरान मरीजों को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। घटना मंगलवार को देर रात की है। जांच में आक्सीजन पाइप लाइन में ऊपर की ओर एक छेद मिला है। किसी वस्तु के गिरने से पाइप लाइन में इस प्रकार का छेद होने की आशंका व्यक्त की गई है।\

शिश रोग विभाग के सामने गैस रिसाव हो रहा था

 

रात को बादलों को जब तेज हवा और बूंदाबांदी हो रही थी, उसी दौरान अस्पताल में मुख्य आक्सीजन पाइप लाइन से तेजी से गैस रिसाव होने लगा। गैस रिसाव की आवाज इतनी तेज थी कि वहां उपस्थित लोग घबरा गए। कर्मचारियों ने पास जाकर देखा तो शिश रोग विभाग के सामने आक्सीजन प्लांट की मुख्य पाइप लाइन से गैस रिसाव हो रहा था। तुरंत तकनीकी विशेषज्ञ बुलाए गए। अस्पताल अधीक्षक डा. अरविंद शर्मा सहित भी तुरंत मौके पर पहुंचे गए। तकनीकी विशेषज्ञों ने जांच की तो पाइप में ऊपर की ओर एक छेद दिखा। इसे तुरंत बेल्ड कर दिया गया।

 

गैस रिसाव होने के कारण आक्सीजन आपूर्ति कुछ देर प्रभावित

आक्सीजन पाइप लाइन में सुधार कार्य के दौरान अधिकारियों ने सावधानी रखी। गैस रिसाव होने के कारण आक्सीजन आपूर्ति कुछ देर प्रभावित रहने की सूचना तुरंत समस्त वार्डों और आपरेशन थिएटर को दी गई। सभी को आक्सीजन सिलेंडर तुरंत उपयोग में लेने के निर्देश दिए। अच्छी बात यह रही है कि घटना के समय मात्र एक आपरेशन थिएटर ही चालू था। उसमें भी बैकअप के लिए आक्सीजन सिलेंडर रखे थे। इसलिए सुधार कार्य के दौरान मरीजों को आक्सीजन की कमी नहीं हुई। एक से डेढ़ की कार्यवाही में ही रिसाव बंद कर लिया गया। मुख्य पाइप लाइन से आक्सीजन आपूर्ति सामान्य हो गई।

Related Articles

Back to top button