ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

रेप केस में जेल से बाहर आया दरिंदा, फिर उसी लड़की के साथ किया बलात्कार

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक युवती ने एक ही शख्स पर दो बरा रेप करने का आरोप लगाया है. दरअसल युवती ने अप्रैल में शख्स के खिलाफ शादी के नाम पर कई दिनों तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन, जमानत पर छूटने के बाद आरोपी अपने दोस्त के साथ युवती के घर पहुंचा और फिर से उसके साथ रेप किया.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला भोपाल के छोला थाना क्षेत्र का है. यहां एक मल्टी में रहने वाली युवती ने आरोपी सुधीर त्यागी पर रेप करने का आरोप लगाया है. 32 साल की युवती ने करीब एक महीने पहले पुलिस से शिकायत की थी कि सुधीर ने लंबे वक्त तक उसका शारीरिक शोषण किया है. युवती के मुताबिक शख्स उसे शादी करने का झांसा दे रहा था.

शादी का दबाव बनाया तो भागा

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में इस बात की जानकारी भी दी थी कि पुलिस आरोपी पर जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने घर दतिया भाग गया था. इसके बाद युवती ने पुलिस से शिकायत कर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. जेल जाने के बाद युवक को हाल ही में कोर्ट ने जमानत मिल गई.

घर में घुसा, फिर किया रेप

जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी सुधीर त्यागी अपने एक दोस्त के साथ युवती के घर पर जा धमका. युवती कुछ समझ पाती इससे पहले सुधीर ने उसके साथ रेप किया. इस दौरान उसका दोस्त कमरे के बाहर खड़ा रहा. सुधीर ने युवती को इस घटना की पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने दूसरी बार सुधी के खिलाफ रेप के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं उसके दोस्त को सहआरोपित बनाया गया है. पुलिस फिलहाल दोनों की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Back to top button