ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

आचार संहिता के बीच आबकारी विभाग ने 102 स्थानों पर दी दबिश, 40 लाख रुपये की शराब जब्त

इंदौर। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। विगत तीन दिन में विभाग ने 102 स्थानों पर दबिश देकर 100 प्रकरण बनाये। इसमें छह लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय और नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई के तहत लगातार शराब दुकानों, बार और होटल की जांच जारी है।

सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि विगत 6 से 8 मई के बीच जिले के विभिन्न वृत्तों में 102 छापे मारकर आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 100 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। इन प्रकरणों में 993 लीटर शराब और 3778 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। जब्‍त सामग्री की कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।

 

जब्त की लाखों की शराब

 

इंदौर जिले में 16 मार्च से आचार संहिता प्रभावी हुई थी। इसके बाद से आबकारी विभाग द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। विभाग ने डेढ़ माह में करीब 14 हजार लीटर शराब जब्त की हैं। इसकी अनुमति कीमत 40 लाख के करीब हैं। वही विभाग द्वारा 45 हजार लीटर महुआ शराब भी जब्त की। जिसकी कीमत 45 लाख के करीब हैं। इस दौरान 30 दोपहिया और पांच चार पहिया वाहन भी अवैध शराब के परिवहन में लिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए। इनकी कीमत 38 लाख रुपये के करीब है।

Related Articles

Back to top button