ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
व्यापार

एअर इंडिया एक्सप्रेस की 75 उड़ानें फिर कैंसिल, कब सुधरेंगे हालात?

‘सिक लीव’ से कर्मचारियों के लौटने के बावजूद टाटा ग्रुप की एअर इंडिया एक्सप्रेस के हालात ठीक होते नजर नहीं आ रहे हैं. शुक्रवार को भी कंपनी ने अपनी 75 उड़ानों को रद्द कर दिया. कंपनी ने केबिन क्रू की संख्या में कमी के चलते इन उड़ानों को कैंसिल किया है. इससे कंपनी को कई करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है.

कुछ दिन पहले एअर इंडिया एक्सप्रेस के कई कर्मचारी अचानक से ‘सिक लीव’ पर चले गए थे, जिसके बाद कंपनी को अपनी 78 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था. इतना ही नहीं कंपनी ने सिक लीव पर गए कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर दिया था. इस पूरे मामले का पटाक्षेप गुरुवार देर रात तब हो गया जब कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी और कंपनी ने उनका सस्पेंशन खत्म कर दिया, लेकिन शुक्रवार को कंपनी को फिर 75 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं.

हुआ करोड़ों रुपए का नुकसान

उड़ानों को रद्द करने से एअर इंडिया एक्सप्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. कंपनी का कहना है कि कैंसिलेशन के एवज में कंपनी को यात्रियों को रिफंड और हर्जाना अदा करना पड़ा है. इससे उसे करीब 30 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है. भारत में डीजीसीए के नियमानुसार अगर एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट कैंसिलेशन होता है, तो उसे यात्रियों को रिफंड और उचित मुआवजा देना होता है.

शनिवार को भी कैंसिल हो सकती हैं फ्लाइट्स

केबिन क्रू की कमी के चलते मंगलवार से कंपनी की फ्लाइट्स लगातार रद्द हो रही हैं. गुरुवार देर रात तक एअर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 260 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी थीं. इसमें अब शुक्रवार को कैंसिल हुई 75 और फ्लाइट्स जुड़ गई हैं. एअर इंडिया एक्सप्रेस की शनिवार को भी 40 से 50 उड़ानें कैंसिल होने का अनुमान है. गुरुवार को कंपनी की 85 फ्लाइट्स रद्द हुईं थीं, जो उसकी डेली कैपेसिटी का करीब 23 प्रतिशत है.

टाटा ग्रुप की ये कंपनी हर दिन देशभर में करीब 380 फ्लाइट्स का संचालन करती है. इसमें कंपनी की छोटे रूट की कुछ इंटरनेशनल उड़ान भी शामिल हैं, जिनकी रोजाना औसत संख्या 120 के आसपास रहती है.

संडे तक सुधर सकते हैं हालात

एअर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हड़ताल पर गए कर्मचारी वापस लौट रहे हैं. उन सभी का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है. साथ ही फिटनेस सर्टिफिकेट भी उन्हें दिए जा रहे हैं. इसके बाद उनके जल्द ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद है. कंपनी ने उम्मीद जताई है कि संडे तक उसकी सभी उड़ानें सामान्य हो जाएंगी. कंपनी के बेड़े में 73 हवाई जहाज हैं.

Related Articles

Back to top button